राष्ट्रवाणी: जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता हैमेलोनी की सीक्रेट कॉल से जेनसन हुआंग के इस्तीफे तक, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? जानिएAgency:Last Updated:November 20, 2026, 23:15 ISTएनवीडिया के को-फाउंडर जेनसन हुआंग को चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद अपनी ही कंपनी छोड़नी पड़ी. वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रूसी प्रैंक कॉल करने वालों से बातचीत के दौरान विदेश नीति से जुड़े मुद्दों का खुलासा कर डाला. जेनसन तो एआई की दुनिया के जीनियस हैं, तकनीक से घिरे रहते हैं और उसकी ताकत जानते हैं. फिर सवाल है कि सुरक्षा के इंतजाम इतने चाकचौबंद होने के बावजूद कोई व्यक्ति सामान्य बातचीत या निजी पलों में सतर्कता क्यों खो देता है?जेनसंग हुआंग. (Reuters)एनवीडिया के को-फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग का अपनी कंपनी से अलग होने का पूरा वाकया बेहद हैरान करने वाला है. जिस कंपनी की तरक्की एआई के तेजी से बढ़ते प्रभाव के कारण हुई, उसके हेड एक ऐसी कमजोरी के चलते अपना पद छोड़ना पड़ा, जिसे कोई भी एल्गोरिदम सुधार या बदल नहीं सकता है, वो है ह्यूमन बिहेवियर. ये कंपनी खुद हुआंग ने बनाई पर अब पद छोड़ दिया है. हुआंग के 3 अफेयरों की खबरें सामने आईं और ये सारी महिलाएं उनके दफ्तर में ही थीं. लेकिन चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ उनके रिश्तों में जैसे ही जासूसी का शक हुआ, गुपचुप चलने वाले अफेयर पूरी दुनिया के सामने आ गए. अमेरिकी अधिकारियों ने एलिस पर चीनी जासूस होने का संदेह जताया. हालांकि कंपनी का कहना है कि कोई गोपनीय जानकारी लीक नहीं हुई. आज जब दुनिया अत्याधुनिक हैकिंग तकनीकों से निजी जानकारी की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दे रही है, तब हुआंग का मामला कुख्यात हैकर केविन मिटनिक की उस टिप्पणी की याद दिलाता है कि ‘इंसानी पहलू वास्तव में सुरक्षा की सबसे कमजोर कड़ी है.’ हुआंग ऐसे पहले प्रभावशाली व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्कता में ढिलाई बरती हो. वर्ष 2023 में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रूसी प्रैंक कॉल करने वालों से बातचीत के दौरान विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की थी. इन लोगों ने बातचीत रिकॉर्ड कर उसे सार्वजनिक कर दिया था. इसी तरह, 2011 में अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस ने अपनी जीवनी लिखने वाली महिला को गोपनीय जानकारी वाली नोटबुक तक पहुंच दे दी थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. ये घटनाएं एक अहम सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर सुरक्षा के इंतजाम इतने चाकचौबंद होने के बावजूद कोई व्यक्ति सामान्य बातचीत या निजी पलों में सतर्कता क्यों खो देता है?
Nvidia की कमाई 100 अरब डॉलर पार. ‘द कन्वर्सेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार इसका एक जवाब इंसानों के दूसरे लोगों के प्रति स्वाभाविक व्यवहार में छिपा है. लोगों के अनुरोधों पर उनकी प्रतिक्रिया का अध्ययन करने वाली एक सामाजिक मनोवैज्ञानिक के तौर पर मैंने पाया है कि किसी व्यक्ति की आवाज, सामान्य स्पर्श या उसकी महज शारीरिक मौजूदगी भी दूसरों को प्रभावित कर सकती है. किसी से पहले से पहचान होना और अपनापन जैसी भावनाएं लोगों को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद महसूस कराते हैं. इससे वे पैसे देने, अनुरोध मानने, जानकारी साझा करने या जोखिम उठाने के लिए भी अधिक तैयार हो जाते हैं. यही सोच साइबर क्राइम के मामलों में भी नजर आती है. Advertisementइंसानी आवाज का असर ‘द कन्वर्सेशन’ केविन मिटनिक को ‘अब तक का सबसे कुख्यात हैकर’ कहा गया है. 1995 में गिरफ्तारी से पहले उन्होंने कई वर्षों तक नोकिया और मोटोरोला जैसी कंपनियों की गोपनीय जानकारी तक पहुंच हासिल की थी. उन्होंने जासूसी के लिए कोई अत्याधुनिक कोड तोड़ने वाला सॉफ्टवेयर इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि अपने निशाने पर मौजूद लोगों से बातचीत की. वह लोगों को फोन करके खुद को नया आईटी कर्मचारी या किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोगी बताते और इस तरह उनसे पासवर्ड हासिल कर लेते थे. जिन लोगों से वह बात करते थे, उनमें से ज्यादातर उनकी बातों पर भरोसा कर लेते थे. अध्ययनों से पता चला है कि किसी व्यक्ति की बातों को पढ़ने के बजाय उसकी आवाज सुनने से वह अधिक सक्षम और सहज रूप से जुड़ने योग्य महसूस होता है. फोन, वीडियो चैट और वॉयस चैट के जरिये बातचीत भी टेक्स्ट संदेश या ईमेल की तुलना में अधिक मजबूत सामाजिक संबंध बनाती है. शायद यही वजह है कि लोग फोन पर किसी से कोई काम करवाने या मदद मांगने में टेक्स्ट संदेश की तुलना में अधिक सफल रहते हैं. सामाजिक मनोवैज्ञानिक महदी रोगानिजाद के साथ किए गए मेरे एक अध्ययन में प्रतिभागियों को अलग-अलग माध्यमों से दूसरे लोगों से मदद मांगने के लिए कहा गया. फोन पर मदद मांगने वालों को ईमेल के मुकाबले करीब दोगुनी बार सकारात्मक जवाब मिला. हुआंग के ऐलिस के साथ रिश्तों से शुरू हुआ विवाद. (फोटो- रॉयटर्स) ‘छू’ कर मेरे मन को… स्पर्श की ताकत भी कम नहीं अध्ययनों में पाया गया है कि इंसानी स्पर्श का टिप देने, किसी अनुरोध को स्वीकार करने और जोखिम उठाने के व्यवहार पर भी आश्चर्यजनक असर पड़ सकता है. 1984 के एक चर्चित अध्ययन में पाया गया कि एक महिला वेटर जब ग्राहकों को बचे हुए पैसे लौटाते समय हल्के से छूती थी, तो उसे अधिक टिप मिलती थी. मनोविज्ञान के एक अन्य अध्ययन में महिला शोधकर्ताओं ने 178 अनजान लोगों से पास के सार्वजनिक फोन का इस्तेमाल करने के लिए खुले पैसे मांगे. जब शोधकर्ताओं ने अनुरोध करते समय व्यक्ति की बांह को हल्के से छुआ तो उसके पैसे देने के लिए सहमत होने की संभावना 76 प्रतिशत बढ़ गई. शोधकर्ताओं का मानना था कि इस हल्के स्पर्श से परिचित होने का एहसास पैदा हुआ, जिससे अधिक लोग पैसे देने के लिए तैयार हुए. कई रिसर्च बताती हैं कि छूने भर से लोगों को अधिक सुरक्षित महसूस कराया जा सकता है और उन्हें जोखिम उठाने के लिए प्रेरित कर सकता है.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 20, 2026, 23:15 ISTऔर पढ़ें

