राष्ट्रवाणी: ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, स्पीकर हैरान‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकरWritten by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 23:18 ISTऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स संसद में 19 नवंबर को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला. सिडनी के राइड से सांसद जॉर्डन लेन अपनी विदाई स्पीच दे रहे थे. तभी उन्होंने पब्लिक गैलरी में बैठी अपनी 10 साल पुरानी पार्टनर नताली हिसी को प्रपोज कर दिया. भाषण के आखिरी सवाल में उन्होंने अंगूठी निकाली और शादी के लिए पूछा. ये नजारा देखकर स्पीकर भी हैरान रह गए.ऑस्ट्रेलिया की संसद में बना शादी जैसा माहौल (फोटो ग्रैब- @thetatvaindia/ X वीडियो)संसद की कार्यवाही आमतौर पर गंभीर बहसों, नीतियों और कड़े सवाल-जवाब के लिए जानी जाती है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा यहां अचानक शादी वाला माहौल बन जाएगा. एक ऐसा ही फिल्मी नजारा सदन में देखने को मिला, जब एक सांसद अपनी विदाई स्पीच के दौरान अपनी 10 साल पुरानी पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर बैठे. उन्होंने कांपते हाथों से सबके सामने अंगूठी निकाली और पूछा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ इस अचानक आए मोड़ ने न सिर्फ साथी सांसदों को चौंका दिया, बल्कि स्पीकर और पब्लिक गैलरी में बैठे लोग भी एक पल के लिए ठगे से रह गए. ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स संसद का है ये वाकया ये अनोखा मामला ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स संसद का है. सिडनी के राइड इलाके से सांसद जॉर्डन लेन 19 नवंबर को अपनी विदाई स्पीच यानी वैलेडिक्टरी एड्रेस दे रहे थे. हर सांसद के लिए अपना आखिरी भाषण भावनाओं से भरा होता है, क्योंकि इसमें वो अपने सफर, अनुभवों और करीबियों को याद करता है. लेकिन जॉर्डन लेन ने इस औपचारिक विदाई को अपनी जिंदगी के सबसे खास पल में बदल दिया. उन्होंने अपनी पार्टनर नताली हिसी के सामने शादी का प्रस्ताव रखकर सबको हैरान कर दिया, जो पब्लिक गैलरी में बैठकर उनकी स्पीच सुन रही थीं. आखिरी सवाल में छिपा था शादी का प्रस्ताव भाषण के दौरान जॉर्डन लेन ने नताली के साथ अपने 10 साल से ज्यादा पुराने रिश्ते का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनका ये रिश्ता कई मुश्किलों और हालात के बीच परवान चढ़ा है और दस साल पहले दोनों का साथ आना एक तरह से संयोग था. उन्होंने नताली की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनके जीवन में हर अच्छी और सच्ची चीज की वजह हैं. उन्होंने ये भी माना कि शब्दों में ये बयां कर पाना मुश्किल है कि नताली ने उनकी जिंदगी पर कितना गहरा असर डाला है. इसके बाद अपने भाषण के आखिर में उन्होंने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि राइड के सदस्य के तौर पर उनका आखिरी सवाल उनके प्यार नताली के लिए है. इतना कहते ही उन्होंने सगाई की अंगूठी निकाली और सीधा पूछ लिया, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ Advertisementसदन में गूंजीं तालियां और रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘हां’ जैसे ही जॉर्डन लेन ने ये सवाल पूछा, सदन का माहौल पूरी तरह बदल गया. गंभीर दिखने वाला सदन तालियों की आवाज से गूंज उठा. इसके बाद लेन नताली के पास पहुंचे, उनकी उंगली में अंगूठी पहनाई. नताली के जवाब को लेकर कोई कन्फ्यूजन न रहे, इसके लिए सांसद ने सदन को मजाकिया अंदाज में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वो संसद के आधिकारिक रिकॉर्ड यानी हैंसार्ड में ये दर्ज कराना चाहते हैं कि नताली ने ‘हां’ कह दिया है. पब्लिक गैलरी से लेकर सदन की सीटों तक हर कोई इस रोमांटिक पल का गवाह बना और मुस्कुराते हुए इस जोड़ी को बधाई देता नजर आया. नताली को नहीं थी भनक, बोलीं- बेहद खास पल इस सरप्राइज प्रपोजल के बाद नताली हिसी ने एबीसी सिडनी से बात करते हुए अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि संसद में उनके लिए ऐसा कोई प्रपोजल आने वाला है. नताली के मुताबिक, उनके लिए ये पल बेहद खास रहा. स्पीकर ने कह दी ये बड़ी बात इस यादगार घटना के बाद न्यू साउथ वेल्स लेजिस्लेटिव असेंबली के स्पीकर ग्रेग पाइपर ने भी हल्के-फुल्के और गर्मजोशी भरे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 58वीं संसद को अब ‘प्यार की संसद’ के तौर पर याद किया जाएगा. स्पीकर की इस टिप्पणी ने सदन के खुशनुमा माहौल को और खास बना दिया. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो और कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग सांसद के इस अंदाज की जमकर चर्चा कर रहे हैं.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 20, 2026, 23:18 ISTऔर पढ़ें

