राष्ट्रवाणी: सफर से पहले जेब में रखें पैसे, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजासफर करने से पहले जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजाReported by:Edited by:Last Updated:November 20, 2026, 23:11 ISTएक तरफ तो देश में सड़कों का बुरा हाल है और जहां सड़क बन गई वहां सड़क बनाने की लागत का बोझ जनता की जेब पर डाल दिया जाता है. समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड में एनएच-122बी पर जिले का पहला टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है. अब यहां से गुजरने वालों को टोल टैक्स देना होगा. इससे लोगों की जेब पर असर पड़ेगा. अभी टोल वसूली शुरू नहीं हुई है लेकिन, कभी भी शुरू की जा सकती है. अमित कुमार/समस्तीपुर: अगर आप हाजीपुर से बछवाड़ा के बीच एनएच-122बी से गुजरने की योजना बना रहे हैं तो अपने जेब में पैसे जरूर रख लीजिए. ऐसा इसलिए, क्योंकि समस्तीपुर जिले का पहला टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है. यह टोल प्लाजा समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत दशहरा गांव के समीप बनाया गया है. यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को आने वाले दिनों में टोल टैक्स देना पड़ सकता है. टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिए भुगतान करने के साथ नकद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इसलिए वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकेंगे. हालांकि, फिलहाल टोल टैक्स की वसूली शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में वाहन चालकों को इसके उद्घाटन और संचालन शुरू होने की सूचना का इंतजार करना होगा. तीन जिलों को जोड़ता है यह नेशनल हाईवे बता दें कि एनएच-122बी हाजीपुर के जलालपुर से शुरू होकर बछवाड़ा तक जाता है. यह सड़क केवल एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय तीन जिलों को जोड़ने का काम करती है. इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. अब इसी मार्ग पर समस्तीपुर जिले का पहला टोल प्लाजा तैयार किया गया है. टोल प्लाजा पर वाहनों के आवागमन और टैक्स वसूली को लेकर तीन लेन बनाए गए हैं. इसके अलावा हाईटेक कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि वाहनों की निगरानी और टोल भुगतान की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से हो सके. फास्टैग और नकद दोनों तरह से भुगतान की व्यवस्था होने के कारण वाहन चालकों को विकल्प मिलेगा. हालांकि, टोल की दरें और वसूली शुरू होने की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है. उद्घाटन की तैयारी पूरी, फिलहाल टला कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर टोल प्लाजा के उद्घाटन की तैयारी पूरी होने की बात सामने आ रही है. पहले चर्चा थी कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान किया जा सकता है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार फिलहाल उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. इसकी वजह सड़क के कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा होना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सड़क का कुछ निर्माण कार्य बाकी रहने के कारण उद्घाटन को आगे बढ़ाया गया है. हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. ऐसे में अब लोगों की नजर टोल प्लाजा के उद्घाटन और टैक्स वसूली शुरू होने की तारीख पर टिकी है. यदि आप भी इस रास्ते से यात्रा करते हैं, तो आगे की सूचना पर नजर बनाए रखिए, क्योंकि टोल प्लाजा चालू होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Samastipur,BiharFirst Published :November 20, 2026, 23:11 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

