राष्ट्रवाणी (बालोद ब्यूरो): आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम! आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया उपायReported by:Edited by:Last Updated:November 20, 2026, 22:55 ISTआयुर्वेद चिकित्साक डॉ. चैतन्य पटेल के अनुसार, अचानक दस्त होने पर लहसुन का रस निकालकर एक चम्मच लेने का पारंपरिक घरेलू उपाय बताया जाता है. इसके अलावा गर्म पानी में एक चुटकी सोंठ मिलाकर तैयार किया गया पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है. कई बार रात में अचानक दस्त, अतिसार या डायरिया की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में तत्काल दवाई उपलब्ध नहीं होने पर लोग काफी परेशान हो जाते हैं. लेकिन घर की रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से भी घरेलू उपचार तैयार किया जा सकता है. बालोद जिले के नेवारी कला स्थित शासकीय आयुर्वेद औषधालय के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. चैतन्य पटेल ने दस्त की समस्या में लहसुन और सोंठ के इस्तेमाल से जुड़ा एक घरेलू नुस्खा बताया है. डॉ. चैतन्य पटेल के अनुसार, अचानक दस्त होने पर लहसुन का रस निकालकर एक चम्मच लेने का पारंपरिक घरेलू उपाय बताया जाता है. इसके अलावा गर्म पानी में एक चुटकी सोंठ मिलाकर तैयार किया गया पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है. दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा उनके मुताबिक, दस्त की समस्या होने पर इस तरह सोंठ का पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लिया जा सकता है.उन्होंने बताया कि दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है. ऐसे में तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है. सोंठ का पानी पाचन संबंधी परेशानी में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, दस्त के दौरान शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस का सेवन भी बेहद जरूरी है. Advertisementदूषित पानी और भोजन से भी हो सकता है संक्रमण डॉ. पटेल ने बताया कि कई बार दूषित पानी और भोजन के कारण भी पेट में संक्रमण होने से दस्त की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में खानपान की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. साफ पानी पीना और ताजा भोजन करना जरूरी है.घरेलू नुस्खे शुरुआती परेशानी में सहायक हो सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है. यदि दस्त लगातार जारी रहें, शरीर में अत्यधिक कमजोरी आए, पेशाब कम हो या डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Balod,Durg,ChhattisgarhFirst Published :November 20, 2026, 22:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

