राष्ट्रवाणी: किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मतकिसानों की लगी लॉटरी, यमुना प्राधिकरण ने एक हफ्ते में बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 23:15 ISTGreater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसानों का लंबा इंतजार खत्म हुआ. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है. सेक्टर-18 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में ड्रॉ के जरिए ग्राम डूंगरपुर रीलका के 128 और अच्छेजा बुजुर्ग के 19 अवशेष किसानों समेत कुल 147 किसानों को भूखंड संख्या आवंटित की गई. इससे पहले खेरलीभाव के 295 किसानों को प्लॉट मिले थे.ग्रेटर नोएडा में एक हफ्ते में 442 परिवारों को मिले प्लॉट. (एआई Image)ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा किसानों को आबादी एवं विकसित भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ाई जा रही है. इसी क्रम में आज सेक्टर-18 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में ग्राम डूंगरपुर रीलका और अच्छेजा बुजुर्ग के किसानों के लिए भूखंड आवंटन का ड्रॉ पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया. सीईओ राकेश सिंह ने बताया कि ड्रॉ के माध्यम से ग्राम डूंगरपुर रीलका के 128 किसानों तथा ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग के अवशेष 19 किसानों समेत कुल 147 किसानों को भूखंड संख्या आवंटित की गई. इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी और संबंधित गांवों के किसान उपस्थित रहे. पूरी प्रक्रिया किसानों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई. कहा कि इससे पहले ग्राम खेरलीभाव के 295 किसानों को भी ड्रॉ के माध्यम से भूखंड आवंटित किए गए थे. आज के 147 भूखंडों के आवंटन को मिलाकर इस सप्ताह यमुना प्राधिकरण ने कुल 442 किसानों को प्लॉट लॉटरी के जरिए आवंटित किए हैं. इस ड्रॉ के जरिए कुल 147 किसानों को भूखंड संख्या आवंटित की गई: ग्राम डूंगरपुर रीलका: 128 किसानों को भूखंड संख्या आवंटित हुई. ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग: अवशेष 19 किसानों को लॉटरी में भूखंड मिले. Advertisementएक सप्ताह में 442 किसानों की चमकी किस्मत प्राधिकरण की सक्रियता से महज एक सप्ताह के भीतर सैकड़ों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं. सीईओ राकेश सिंह के अनुसार, आज के ड्रॉ से पहले ग्राम खेरलीभाव के 295 किसानों को भी लॉटरी के माध्यम से भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं. ऐसे में आज के 147 भूखंडों को मिलाकर इस सप्ताह यमुना प्राधिकरण ने कुल 442 किसानों को लॉटरी के जरिए प्लॉट आवंटित कर दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद किसानों को बड़ी राहत प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से लंबे समय से अपने आबादी और विकसित भूखंडों के आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है. लगातार हो रहे पारदर्शी ड्रॉ से किसानों को समय पर उनके भूखंडों का आवंटन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिससे ग्रामीणों का भरोसा भी मजबूत हुआ है.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 20, 2026, 23:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…. – राष्ट्रवाणी
- बालोद: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल… – राष्ट्रवाणी

