राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): Xiaomi ने लॉन्च से पहले Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G को अपनी चाइना वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G को लॉन्च से पहले चाइना वेबसाइट में लिस्ट कर दिया है।
इस लिस्टिंग में कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन की प्राइसिंग, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। रेडमी के दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6.9-इंच डिस्प्ले मिलेगी। Redmi R80 5G को तीन वेरिएंट और Redmi R80m 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
रेडमी के इन स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 6,000mAh बैटरी से लैस होंगे। Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mall China में लिस्ट है। Redmi R80 5G का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को CNY 1,899 (करीब 24,000 रुपये) में पेश किया जा सकता है।
इसके साथ ही 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स को CNY 2,199 (करीब 28,000 रुपये) और CNY 2,599 (करीब 34,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi R80m 5G को 6GB + 128GB और 6GB + 256GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 2,199 (करीब 28,000 रुपये) और CNY 2,599 (करीब 36,130 रुपये) है।
रेडमी के दोनों स्मार्टफोन Phoenix Feather White, Black, Leather Brown, और Flowing Clouds Blue कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रेडमी ने इन स्मार्टफोन की सेल डेट को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

