राष्ट्रवाणी: Lava Smart 4 प्रो स्मार्टफोन भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,000mAh बैटरी, Unisoc T610 चिपसेट और 13MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। लावा स्मार्ट 4 प्रो भारत में लॉन्च 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Lava Smart 4 प्रो स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी के लावा स्मार्ट 4 सीरीज का तीसरा मॉडल है। इससे पहले कंपनी Lava Smart 4 और Lava Smart 4 प्लस को लॉन्च कर चुका है।
Lava Smart 4 प्रो में कंपनी ने स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Smart 4 प्रो स्मार्टफोन में 4जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसे 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
यह फोन लावा के ऑफलाइन रिटेल चैनल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लावा के दूसरे स्मार्टफोन की तरह कंपनी इस पर भी फ्री डोरस्टेप सर्विस ऑफर करेगी। Lava Smart 4 प्रो को दो कलर ऑप्शन Konark Gold और Neelam Blue में लॉन्च किया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो Lava Smart 4 प्रो में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। इस फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Lava Smart 4 प्रो स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
फोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

