राष्ट्रवाणी: Honor 15,000mAh तक की बड़ी बैटरी और 7 इंच तक की डिस्प्ले वाले नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Honor ला रहा है 15000mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले वाला दमदार स्मार्टफोन जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
कंपनी ने 2026 के शुरुआत में Honor Power 2 स्मार्टफोन को 10,080mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इससे बड़े बैटरी पैक वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसके साथ ही ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.9-इंच से भी बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है।
चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि Honor अपने X-सीरीज के नए फोन पर काम कर रहा है, जो चीन में नए साल से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.96-इंच या 7-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 13,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग फोन 13,500mAh कैपेसिटी के बराबर की बैटरी दी जा सकती है, जिसका ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऑनर 7 इंच डिस्प्ले और 15,000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।
Honor Power 3 को लेकर यह तो तय है कि कंपनी इसे नोटेबल अपग्रेड के साथ मार्केट में पेश करेगी। Honor के इस फोन की डेवलपमेंट तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें 7-इंच की स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें 12,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक का Dimensity 8600 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
अगर कंपनी के पहले लॉन्च हो चुके Power 2 की बात करें तो इसमें 10,080mAh की बैटरी दी गई थी। बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी दो और फोन पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जिसे स्प्रिंग फेस्टिवल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
यह फोन 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी नॉन फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है।

