राष्ट्रवाणी: खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रूअब खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत, प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू, क्या है ये नया ईंधन?Written by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 23:02 ISTपेट्रोल और डीजल का विकल्प तलाशने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. चीन में प्योर हाइड्रोजन फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए 195 किलोमीटर लंबी एक खास पाइपलाइन शुरू हुई है. इससे ग्रीन हाइड्रोजन की ढुलाई का खर्च काफी कम हो जाएगा. सौर और पवन ऊर्जा से बनने वाला ये ईंधन जलने पर धुएं की जगह सिर्फ पानी छोड़ता है. इससे गाड़ियों, स्टील और एविएशन सेक्टर में प्रदूषण घटाने में बड़ी मदद मिलेगी.चीन ने बिछाई 195KM लंबी हाइड्रोजन पाइपलाइन (फोटो- रॉयटर्स)दुनिया भर में गाड़ियों के लिए पेट्रोल और डीजल का विकल्प ढूंढने की होड़ लगी है और इस रेस में अब प्योर हाइड्रोजन फ्यूल सबसे बड़े गेमचेंजर के तौर पर उभर रहा है. ये एक ऐसा क्लीन और पावरफुल ईंधन है, जो आने वाले समय में सड़क पर दौड़ने वाली कारों, ट्रकों और बसों के साथ-साथ हैवी इंडस्ट्रीज की तस्वीर पूरी तरह बदल सकता है. प्योर हाइड्रोजन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि जब इसे ईंधन के तौर पर जलाया जाता है या फ्यूल सेल में इस्तेमाल किया जाता है, तो ये धुएं और जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड गैस की जगह सिर्फ साफ पानी भाप के रूप में छोड़ता है. यानी प्रदूषण का नामोनिशान नहीं रहता. चीन ने बिछा दी प्योर हाइड्रोजन फ्यूल की 195KM लंबी पाइपलाइन इस नए ईंधन को आम लोगों और उद्योगों तक सस्ते में पहुंचाने की दिशा में चीन ने एक बड़ा कदम उठाया है. उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया के औद्योगिक शहर बाओतोउ में 195 किलोमीटर लंबी एक खास पाइपलाइन ने काम करना शुरू कर दिया है. ये चीन की पहली ऐसी लंबी दूरी की पाइपलाइन है, जिसे 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक सिर्फ प्योर हाइड्रोजन पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल एनर्जी एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे हाइड्रोजन-ऊर्जा पायलट प्रोजेक्ट्स के शुरुआती बैच के तहत चुना था. इस कदम को क्लीन एनर्जी की सप्लाई लागत घटाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. क्यों मुश्किल था हाइड्रोजन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना?
हाइड्रोजन एनर्जी को लेकर कोशिशें तो दुनिया भर में लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन इसके स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन की लागत सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई थी. अब तक लंबी दूरी तक सड़क के जरिए टैंकरों से हाइड्रोजन गैस ले जाना बेहद महंगा सौदा साबित होता था. इस वजह से ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नहीं फैल पा रहा था. पाइपलाइन के जरिए सप्लाई शुरू होने से डिलीवरी की लागत में भारी कमी आने की उम्मीद है, जिससे पूरे देश में ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार करने को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि, प्योर हाइड्रोजन के लिए पाइपलाइन बनाना तकनीकी रूप से आसान नहीं था, क्योंकि ये गैस बेहद संवेदनशील और ज्वलनशील होती है. यही वजह है कि चीन में ऐसा नेटवर्क लंबे समय तक केवल शुरुआती स्टेज में ही अटका हुआ था. कितनी सस्ती हो जाएगी ग्रीन हाइड्रोजन की सप्लाई?
Advertisementइस प्रोजेक्ट का संचालन सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी चाइना हुआडियान की बाओतोउ यूनिट कर रही है. पाइपलाइन बनाने वाली कंपनी इनर मंगोलिया हुआडियान हाइड्रोजन एनर्जी टेक्नोलॉजी के निदेशक वांग शिन्यू के मुताबिक, इस बुनियादी ढांचे की सालाना परिवहन क्षमता 1 लाख टन मंजूर की गई है. सबसे चौंकाने वाली बात इसकी लागत है. वांग के अनुसार, इस पाइपलाइन के जरिए ग्रीन हाइड्रोजन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का खर्च घटकर मात्र 3 युआन यानी करीब 44 अमेरिकी सेंट प्रति किलोग्राम तक आ सकता है. इतनी कम लागत होने से ट्रांसपोर्ट, केमिकल, धातु और गैस क्षेत्र के उद्योगों के लिए इसे अपनाना बेहद आसान हो जाएगा. शुरुआती तौर पर ये प्रोजेक्ट सालाना 7,800 टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता को सहारा देगा. ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने के लिए जरूरी हैं ये बातें इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए इनर मंगोलिया को चुनने के पीछे ठोस भौगोलिक और नेचुरल वजहें हैं. इस इलाके में तेज हवाएं चलती हैं और धूप भी भरपूर मिलती है, जिससे यहां पवन और सौर ऊर्जा के संसाधन भर-भरकर उपलब्ध हैं. ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने के लिए पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग करने की प्रक्रिया में बिजली की जरूरत पड़ती है. जब ये बिजली कोयले के बजाय सौर और पवन ऊर्जा से मिलती है, तभी बनने वाला ईंधन असली मायनों में ग्रीन हाइड्रोजन कहलाता है. इनर मंगोलिया में रिन्यूएबल एनर्जी की भरमार होने की वजह से यहां बड़े पैमाने पर सस्ती ग्रीन हाइड्रोजन बनाना पॉसिबल हो पाया है. स्टील, एविएशन और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर क्या होगा असर?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाइड्रोजन का इस्तेमाल चीन को उन क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करेगा, जहां पेट्रोल, डीजल या कोयले के विकल्प बेहद लिमिटेड हैं. उदाहरण के लिए, स्टील बनाने वाले कारखाने, भारी माल ढोने वाले वाहन और एविएशन यानी हवाई यात्रा जैसे क्षेत्रों में सिर्फ बैटरी के दम पर काम चलाना मुश्किल होता है. ऐसे में प्योर हाइड्रोजन इन उद्योगों के लिए सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरा है. शिन्हुआ की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ये प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर लंबी दूरी की प्योर हाइड्रोजन पाइपलाइन सप्लाई में एक अहम मोड़ है, जो उत्पादन से लेकर स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और इस्तेमाल तक पूरी ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्री चेन को मजबूत करेगा. आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की विदाई का संकेत अगर पाइपलाइन के जरिए प्योर हाइड्रोजन को बेहद कम कीमत पर शहरों और उद्योगों तक पहुंचाने का ये मॉडल पूरी तरह सफल रहता है, तो इसका असर सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा. दुनिया के कई देश, जो पेट्रोल और डीजल के आयात पर अरबों डॉलर खर्च करते हैं, इस तकनीक को अपनाने के लिए कदम बढाएंगे. सस्ती सप्लाई का मतलब है कि हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और आम लोगों के लिए हाइड्रोजन कारें और बसें चलाना किफायती हो जाएगा. साफ है कि 195 किलोमीटर की ये पाइपलाइन भविष्य के उस ट्रांसपोर्ट सिस्टम की झलक दिखा रही है, जहां धुआं उगलते पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह पानी छोड़ने वाली प्योर हाइड्रोजन गाड़ियां लेंगी.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 20, 2026, 22:49 ISTऔर पढ़ें

