राष्ट्रवाणी: भोपाल: देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन, बर्ड फ्लू से नहीं जाएगी मुर्गियों की जानभोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन, अब बर्ड फ्लू से नहीं जाएगी मुर्गियों की जान; पोल्ट्री फॉर्म वालों को फायदाEdited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 22:50 ISTमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित ICAR के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है. पोल्ट्री के लिए स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वैक्सीन तकनीक का शुक्रवार को लॉन्च किया है.बर्ड फ्लू से निपटने के लिए भारत के वैज्ञानिकों ने बड़ी तैयारी की है. अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बनी वैक्सीन को दुनिया को समर्पित किया है. बर्ड फ्लू से पोल्ट्री नष्ट हो जाती थी. इससे आम आदमी के साथ पशुपालन पर असर होता था. लेकिन वैक्सीन बनने से पोल्ट्री फॉर्म वालों को काफी फायदा मिलेगा. पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत ने अपनी पहली स्वदेशी वैक्सीन बनाई है. भारत में बर्ड फ्लू नियंत्रण को मजबूती मिलेगी. स्वदेशी वैक्सीन से मुर्गियों को सुरक्षा मिलेगी. भारत में साल 2006 से अब तक H5N1 और H5N8 के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं. अब तक H5N1 वायरस के खिलाफ कोई विशिष्ट वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी. बर्ड फ्लू से मुर्गियों की बड़े पैमाने पर मौत और पोल्ट्री किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता था. भोपाल के ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इस चुनौती से निपटने के लिए स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है. नई वैक्सीन से मुर्गियों को बर्ड फ्लू से सुरक्षा देने और पोल्ट्री किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी. शिवराज ने वैज्ञानिकों की तारीफ की शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह भारत का गर्व है आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है. यह वैक्सीन भारत का समर्थ है. यह वैक्सीन हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत है. यह देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन और वर्ल्ड फ्लू के इस वेरिएंट की दुनिया की पहली वैक्सीन है. सचमुच में हमारे विज्ञान कौन है. देश को गर्व से भर दिया. पहले उन्होंने कोरोना की वैक्सीन बनाई. प्रधानमंत्री जी ने ट्रांसपोर्ट बनाई और 9 महीने में कोविड की दो वैक्सीन बनकर तैयार करते हैं. वह लोग भी बड़े ध्यान से देखें जो दुनिया में जाकर मेरे देश को बदनाम करने का पाप करते हैं. देश की सेवा पर सवाल खड़े करते हैं. Advertisement(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 20, 2026, 22:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

