राष्ट्रवाणी: इन दिनों खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 में रविवार, 22 नवंबर को इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. बीते रविवार (14 नवंबर) को अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला गया था. मैच में टीम इंडिया ने 1 विकेट से जीत हासिल कर खिताब जीता था. अब एक हफ्ते के बाद भारत और पाकिस्तान की ‘ए’ टीमों के बीच मैच होगा. ‘ए’ से ये न समझिए कि टीम इंडिया में घरेलू सर्किट के खिलाड़ी होंगे. भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे सितारों से सजी हुई है. टूर्नामेंट में तिलक वर्मा इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. यह टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा. शुक्रवार (20 नवंबर) को मेन इन ब्लू ने टूर्नामेंट में पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला था, जिसमें 306 रन की बड़ी जीत हासिल की थी. इंडिया-ए की तरह पाकिस्तान-ए के लिए भी यह दूसरा मैच होगा. पाकिस्तान ने पहला मैच यूएई के खिलाफ खेला था, जिसमें 61 रन से जीत दर्ज की. तो अब आइए जानते हैं कि इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच होने वाले मैच का पूरा शेड्यूल कैसा है और इसे कैसे लाइव देख पाएंगे. भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 22 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 3:30pm बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 3 बजे होगा. इंडिया और पाकिस्तान के मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप के जरिए होगी, जिससे आप इसे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान. शाहजेब खान, हैदर अली, अब्दुल समद (कप्तान), हसन नवाज़, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान यूसुफ. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बीसीसीएल ने राजस्व हिस्सेदारी परियोजनाओं की समीक्षा की, समय पर कार्यान्वयन और उत्पादन लक्ष्य पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ में 50 KM की रफ्तार से कहर मचाएगा तूफान अकवान! इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री का वीडियो वायरल, शख्स से कर रहे अश्लील गाली-गलौज, देखें वीडियो – राष्ट्रवाणी
- गुरु-चेले में फाइट, कौन रॉन्ग, कौन राइट? भूपेश-देवेंद्र की लड़ाई पर भाजपा का तंज, फिर सामने आई कांग्रेस की कलह? – राष्ट्रवाणी
- वैभव-अभिषेक से सजी टीम इंडिया, रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान से मुकाबला—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

