राष्ट्रवाणी: पंजाब के दो सबसे आला अधिकारियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का समन, सरकारी खजाने को नुकसान का आरोपपंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का बड़ा ऐक्शन, मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को समन, सरकारी खजाने को नुकसान का आरोपReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 00:02 ISTपंजाब में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) ने राज्य के सबसे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को तलब किया है. ईडी ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को समन जारी किया है. मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है.ख़बरें फटाफटईडी ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को समन जारी किया है.पंजाब में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) ने राज्य के सबसे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को तलब किया है. ईडी ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को समन जारी किया है. मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, यह समन सरकारी संरक्षण, कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामले में जारी किए गए हैं. एजेंसी इस पूरे मामले में सरकारी संरक्षण और भ्रष्टाचार की कथित भूमिका की जांच कर रही है. क्या है पूरा मामला?
ईडी की यह जांच ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) और पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) से जुड़े कई मामलों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है. अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों के साथ कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन मामलों में कथित वित्तीय अनियमितताएं कैसे हुईं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलू क्या हैं. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को समन जारी किए जाने के बाद पंजाब के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस मामले पर नजर बनी हुई है. कौन हैं केएपी सिन्हा और कृष्ण कुमार?
Advertisementकेएपी सिन्हा 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और पंजाब के मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं. वहीं, कृष्ण कुमार 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं और राज्य के वित्त विभाग में प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. दोनों अधिकारियों को PMLA के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया है. हालांकि, समन जारी होना अपने आप में किसी अधिकारी के खिलाफ आरोप साबित होने या दोषी ठहराए जाने का प्रमाण नहीं है.About the Authorसाद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं. कहां से …Location :ChandigarhFirst Published :November 20, 2026, 20:32 ISTऔर पढ़ें

