राष्ट्रवाणी: देव दीपावली पर 51 हजार दीयों से जगमगाया चित्रकूट, लोग बोले- ‘मन खुश हो गया’Chitrakoot News : देव दीपावली पर 51 हजार दीयों से जगमगाया चित्रकूट का रामघाट, लोग बोले- ‘मन खुश हो गया’Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 21:07 ISTChitrakoot Dev Deepawali 2026 : चित्रकूट में देव दीपावली पर शाम होते ही आस्था, श्रद्धा और रोशनी का संगम देखने को मिला. अंधेरा होते ही जैसे ही रामघाट के किनारे दीप जलाए गए, वैसे ही पूरा रामघाट रोशनी से जगमगा उठा. रामघाट 51000 दीपों की रोशनी से ऐसा जगमगाया मानो स्वयं प्रभु श्रीराम का पुनः आगमन हो गया हो. भगवान राम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में से 11 साल, 6 महीने यहीं बिताया था. दिल्ली से आईं पूजा ने बताया कि वे चित्रकूट में दीपदान करने आई हैं. यहां आने के बाद मन खुश हो गया. नजारा देखने वाला था. आतिशबाजी देख लोग ठहर गए. भीड़ को देखकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम भी किए थे. चित्रकूट. भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में आज (20 नवंबर) देव दीपावली मनाई गई. मां मंदाकिनी के घाट पर शाम होते ही आस्था, श्रद्धा और रोशनी का संगम देखने को मिला. देव दीपावली पर मंदाकिनी नदी के तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है. रात के अंधेरे में जैसे ही रामघाट के किनारे दीप जलाए गए, वैसे ही पूरा रामघाट क्षेत्र दीपक की रोशनी से जगमगा उठा. इसे देखने के लिए चित्रकूट सहित आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे. चित्रकूट का रामघाट 51000 दीपों की रोशनी से ऐसा जगमगाया मानो स्वयं प्रभु श्रीराम का पुनः आगमन हो गया हो. मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में से 11 वर्ष 6 महीने का समय इसी पवित्र भूमि पर बिताया था. इसी वजह से चित्रकूट का हर पर्व खास महत्व रखता है. आज देव दीपावली पर जैसे ही सूर्यास्त हुआ, वैसे ही पूरी मंदाकिनी तट दीपों की सुनहरी रोशनी से चमक उठा. भक्तों ने मां मंदाकिनी की महा आरती में हिस्सा लिया और जय श्रीराम का उद्घोष किया. इसके बाद नगर पालिका के साथ-साथ भक्तों ने मंदाकिनी के तट पर दीपदान किया. इस दौरान आतिशबाजी देख लोग ठहर गए. भीड़ को देखकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम भी किए थे. दिल्ली से आईं पूजा ने बताया कि वे चित्रकूट में दीपदान करने आई हैं. यहां पूरा रामघाट क्षेत्र दीपों से जगमगाया है. रामघाट को सजाया गया है. महाआरती के बाद आतिशबाजी भी की गई है, जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रही है. यहां आने के बाद मन खुश हो गया. नजारा देखने वाला था. क्या बोले एडीएम Advertisementचित्रकूट एडीएम डॉ. कंचन ने बताया कि देव दीपावली पर यहां हजारों दीपक जलाए गए हैं. जिला प्रशासन की ओर से दीपक जलवाने के साथ-साथ रंगोली और आतिशबाजी की व्यवस्था थी. इसमें शामिल होने दूर-दूर से भक्त आए हुए हैं. देव दीपावली को लेकर तैयारी कर ली गई थी, ताकि दीपदान करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो. चित्रकूट आने वाले लोगों को सजावट, दीपदान, आतिशबाजी और रंगोली देखकर देव दीपावली याद रहे.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chitrakoot,Uttar PradeshFirst Published :November 20, 2026, 21:07 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

