राष्ट्रवाणी: उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैयार किए गए बेड मरीजों की संख्या के मुकाबले कम पड़ने लगे हैं. ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य विभाग, RIMS और दूसरे चिकित्सा संस्थानों से मदद मांगी गई है. मरीजों को जरूरत के मुताबिक अन्य अस्पतालों में भी भेजा जाएगा. गंभीर मरीजों, जिन्हें लाइफ सपोर्ट या डायलिसिस की जरूरत है, को शिजा हॉस्पिटल में रखा जाएगा. मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शिजा हॉस्पिटल पहुंचकर प्रभावित मरीजों और चिकित्सा टीमों से मुलाकात की. उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. Chief Minister Shri Yumnam Khemchand Singh today visited Shija Hospitals and Research Institute, Imphal West district, and Babina Hospital, Imphal East district and enquired about the health conditions of persons undergoing medical treatment following the consumption of adulterated liquor.
During the visits, the Chief Minister interacted with the doctors and hospital authorities and took stock of the medical treatment being provided to the patients. The Chief Minister further assured that the State government would extend support to those undergoing medical treatment in hospitalsand wished them a speedy recovery. — CMO MPUR (@CMO_MPUR_) November 20, 2026 चंदेल जिला मुख्यालय से जुड़े सुमिल लांगू ने को बताया कि पिछले दो से तीन दिनों में यह घटना सामने आई है. उनके मुताबिक, अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली है. शिजा हॉस्पिटल में करीब 150 लोग जांच और इलाज के लिए पहुंचे हैं. इसके अलावा बाबिना हॉस्पिटल में भी कई मरीजों का उपचार चल रहा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने चकपी करोंग इलाके में स्थानीय स्तर पर तैयार की गई शराब का सेवन किया था. आशंका है कि इस शराब में मेथनॉल मिला हुआ था. मेथनॉल एक बेहद जहरीला रसायन है, जिसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है. हालांकि, शराब कहां तैयार की गई थी, इसकी आपूर्ति किसने की और उसमें मेथनॉल कैसे पहुंचा, इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं. अधिकारियों और जांच एजेंसियों के सामने अब इस जहरीली शराब के स्रोत का पता लगाने की चुनौती है. मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

