राष्ट्रवाणी: हर्षित-प्रिंस ने बरपाया कहर, 26 पर सिमटा नेपाल, इंडिया ए की 306 रनों से जीतIND A vs NEP: हर्षित राणा-प्रिंस यादव ने बरपाया कहर, 26 पर सिमटा नेपाल, इंडिया ए की 306 रनों से धमाकेदार जीतWritten by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 21:08 ISTराइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में इंडिया ए ने नेपाल को रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया है. मैच में इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंडिया ए के गेंदबाजों ने नेपाल को महज 26 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. भारत बनाम नेपालनई दिल्ली: तिलक वर्मा और कुमार कुश्राग की शतकीय पारी के बाद प्रिंस यादव और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी से इंडिया ए ने नेपाल को 306 रन से रौंद दिया. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में ग्रुप बी के पहले मैच में नेपाल की टीम ने टॉस जीतने के बाद इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नेपाल की टीम महज 26 रन बनाकर सिमट गई. लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में ये पांचवां सबसे छोटा टोटल स्कोर भी है. इस तरह तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए ने जीत से अपनी शुरुआत की. मुकाबले में इंडिया ए के लिए सिर्फ तिलक वर्मा और हर्षित राणा ने मिलकर नेपाल की पूरी टीम को समेट दिया. हर्षित ने सिर्फ 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट झटके. एक विकेट शहबाज अहमद के नाम रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम के 5 खिलाड़ी ऐसे रहे जो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं रहा जो दहाई का आंकड़ा पार सके. बल्लेबाजी में तिलक और कुश्राग ने किया कमाल Advertisementनेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा कुमार कुश्राग ने बल्लेबाजी में अपना कमाल दिखाया. दोनों ही बल्लेबाजों ने इंडिया ए की तरफ से दमदार शतकीय पारी खेली. कुमार कुश्राग ने इंडिया ए के लिए 113 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया दिया गया. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 107 रनों की पारी खेली, जिससे इंडिया ए 50 ओवर में 332 रन तक पहुंच पाई. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए की पारी में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे. वैभव ने 26 रनों का का योगदान दिया. ताश के पत्तों की तरह बिखरी नेपाल की टीम इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले नेपाल की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. एक समय ऐसा था, जब नेपाल ने सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तो फिर नेपाल की बल्लेबाजी ऐसी लड़खड़ाई की फिर संभल नहीं पाई. खास तौर पर प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने नेपाल के बल्लेबाजों को बच्चों की तरह की आउट किया.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 20, 2026, 21:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

