राष्ट्रवाणी: मंगल पर उग आया जंगल, लाल ग्रह पर चल क्या रहा है? नासा ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीरआलू के बाद मंगल पर उग आया पूरा जंगल, लाल ग्रह पर चल क्या रहा है? नासा के ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीरWritten by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 21:23 ISTनासा के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर की एक वायरल तस्वीर चर्चा में है. इसमें मंगल के उत्तरी ध्रुव के टीलों पर पेड़ों जैसी धारियां दिखती हैं. लेकिन ये कोई पेड़ नहीं हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक ये सूखी बर्फ के उड़ने और रेत खिसकने का भ्रम है. बसंत में सूखी बर्फ सीधे गैस बनती है. इससे नीचे दबी रेत ढलान से नीचे लुढ़कती है.मंगल ग्रह की तस्वीरें (रॉयटर्स)अंतरिक्ष में खेती और रहस्यों को लेकर इन दिनों बड़ी चर्चा छिड़ी है. एक तरफ चांद जैसी मिट्टी में आलू उगाने की कामयाबी ने सबको हैरान किया है, तो दूसरी तरफ लाल ग्रह यानी मंगल की एक तस्वीर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल तैर रहा है कि आलू के बाद क्या अब मंगल पर पूरा जंगल उग आया है?
नासा के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर ने मंगल के उत्तरी ध्रुव के पास जमे रेत के टीलों की एक ऐसी तस्वीर भेजी है, जिसमें पेड़ों जैसी आकृतियां खड़ी दिखती हैं. पहली नजर में ये नजारा किसी घने या बिखरे जंगल जैसा लगता है, लेकिन असली कहानी विज्ञान और मौसम के खेल में छिपी है. मंगल ग्रह के जंगल की तस्वीर को उल्टा करते ही खुलता है राज पहली नजर में लगता है जैसे मंगल के बर्फीले टीलों पर पतले-पतले पेड़ उग आए हों. लेकिन ये पूरा मामला देखने के नजरिए और रोशनी-छाया के भ्रम का है. अगर इस तस्वीर को उल्टा करके देखें, तो पेड़ों जैसी दिखने वाली ये आकृतियां अचानक अपना असली रूप दिखाने लगती हैं. ये कोई पेड़ या पौधे नहीं हैं. असल में ये टीले के अंदर दबी गहरी रेत है, जो खिसककर ढलान से नीचे गिरती है. ऊपर से देखने पर यही धारियां पेड़ों के तनों और शाखाओं जैसा भ्रम पैदा करती हैं. Mars पर सूखी बर्फ और सब्लीमेशन का कमाल धरती की तरह मंगल भी सूरज के सामने झुका हुआ है और वहां भी साल भर मौसम बदलते हैं. फर्क इतना है कि मंगल के मौसम का अंदाज धरती से बिल्कुल अलग होता है. कड़ाके की सर्दियों में वहां पानी की बर्फ के बजाय वातावरण की कार्बन डाइऑक्साइड जम जाती है. इससे उत्तरी ध्रुव के टीलों पर सूखी बर्फ की परत बिछ जाती है. जब सर्दी ढलती है और बसंत आता है, तो ये बर्फ धरती की तरह पिघलकर पानी नहीं बनती. इसके बजाय ये सीधे गैस में बदलकर हवा में उड़ जाती है. विज्ञान में इसे सब्लीमेशन कहते हैं. इस प्रक्रिया में सतह के नीचे हलचल होती है और गैस का दबाव बनने पर रेत खिसककर ढलानों से नीचे लुढ़कती है. इससे लंबी काली धारियां बन जाती हैं, जो ऊपर से किसी जंगल जैसी दिखती हैं. Advertisementधूल का बादल और बदलते टीले ये सिर्फ अंदाजा या कल्पना नहीं है. 2008 में ली गई इस तस्वीर में कैमरे ने टीले की ढलान से नीचे गिरते मैटेरियल से उड़ती धूल का एक छोटा बादल भी पकड़ा था. इससे साफ होता है कि वहां सचमुच रेत और बर्फ की हलचल चल रही थी. 2011 के एक शोध में ग्रह वैज्ञानिक कैंडिस हैनसेन-कोहारचेक और उनकी टीम ने अलग-अलग मंगल वर्षों में ली गई तस्वीरों की तुलना की. उन्होंने पाया कि समय के साथ टीलों का रूप तेजी से बदलता है. कई जगह नई नालियां और गड्ढे बनते हैं, तो कई जगह निचले हिस्से में रेत जमा होती है. मापे गए पांच टीलों के निचले किनारे एक मंगल वर्ष में 2.2 मीटर से 4.7 मीटर तक खिसक गए. गर्मियों में बर्फ गायब होते ही ये निशान मिट जाते हैं और हवाएं रेत को समतल कर देती हैं, लेकिन अगली सर्दियों में ये खेल फिर शुरू हो जाता है. ‘द मार्टियन’ से आगे निकलती स्पेस फार्मिंग मंगल पर जंगल के भ्रम के बीच अंतरिक्ष में खेती की खबरों ने भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई है. फिल्म ‘द मार्टियन’ में दिखाया गया था कि कैसे एक अंतरिक्ष यात्री मंगल पर आलू उगाकर जिंदा रहता है. पहले इसे सिर्फ साइंस-फिक्शन माना जाता था, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने चांद जैसी मिट्टी में आलू उगाकर इस सोच को नई हवा दी है. ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उम्मीद जगाई है कि भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को हर छोटे खाने के सामान के लिए धरती से महंगी सप्लाई पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. केंचुए की खाद से चमका प्रयोग चांद की मिट्टी, जिसे रेगोलिथ कहा जाता है, खेती के लिए आसान नहीं होती. इसमें जैविक तत्व और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, जबकि कुछ धातुएं पौधों के बढ़ने में रुकावट डाल सकती हैं. इसी दिक्कत को दूर करने के लिए टीम ने वर्मीकम्पोस्ट यानी केंचुए से बनी जैविक खाद का इस्तेमाल किया. शोधकर्ताओं ने चांद के ज्वालामुखीय मैदानों और ऊंचे इलाकों जैसी पांच तरह की नकली मिट्टियों पर प्रयोग किया. बिना खाद वाली मिट्टी में आलू के पौधे ठीक से नहीं बढ़ पाए और उनकी जड़ें कमजोर रहीं. 15 प्रतिशत खाद मिलाने पर सुधार दिखा, जबकि 30 प्रतिशत खाद मिलाने पर पैदावार और बढ़ोतरी सामान्य धरती की मिट्टी जैसी रही. पोषण के स्तर पर भी ये आलू काफी हद तक सामान्य रहे, हालांकि कुछ में थोड़ी धातुओं की मात्रा थोड़ी ज्यादा पाई गई. आर्टेमिस मिशन और आगे की चुनौतियां ये प्रयोग धरती के ग्रीनहाउस में नकली मिट्टी के साथ किया गया था, असली चांद की मिट्टी या वहां के माहौल में नहीं. चांद पर कम ग्रैविटी, रेडिएशन और तापमान के बड़े उतार-चढ़ाव जैसी कई चुनौतियां हैं. नासा के आर्टेमिस मिशन के तहत चांद पर लंबे समय तक इंसान की मौजूदगी के लिए आलू एक उपयोगी फसल माना जा रहा है, क्योंकि कम जगह में ज्यादा कैलोरी देता है. फिलहाल वैज्ञानिक 10 अलग-अलग आलू की किस्मों की जांच कर रहे हैं, ताकि चांद के कठिन हालात के लिए सबसे बेहतर किस्म चुनी जा सके. यानी अंतरिक्ष में खेती की राह खुल तो रही है, लेकिन असली चांद पर फसल काटने से पहले अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 20, 2026, 21:23 ISTऔर पढ़ें

