राष्ट्रवाणी: पंचायत चुनाव नतीजों से उत्साहित कांग्रेस, डोटासरा-जूली ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफाRajasthan Politics: पंचायत चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस, डोटासरा-जूली ने मांगा मुख्यमंत्री भजनलाल का इस्तीफाEdited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 20:50 ISTRajasthan Panchayat Chunav Congress Demand Bhajanlal Resignation: राजस्थान पंचायत राज चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जयपुर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने चुनाव परिणामों को सरकार के करीब तीन साल के कामकाज पर जनता का जवाब बताया. डोटासरा ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला, वहीं जूली ने भाजपा के सेमीफाइनल वाले बयान पर तंज कसा. कांग्रेस ने आगे प्रदेशव्यापी आंदोलन के संकेत भी दिए हैं.ख़बरें फटाफटपंचायत चुनाव के नतीजों से कांग्रेस में जोश, डोटासरा-जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल से क्यों मांगा इस्तीफा?जयपुर. राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चुनाव परिणामों से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. दोनों नेताओं ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. कांग्रेस नेताओं ने पंचायत चुनाव के नतीजों को भाजपा सरकार के करीब तीन साल के कामकाज के खिलाफ जनता का फैसला बताया. साथ ही चेतावनी दी कि जिला प्रमुख, प्रधान और दूसरे पदों के चुनाव में अगर सत्ता का दुरुपयोग या बेईमानी करने की कोशिश हुई तो गांवों में लोग सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देंगे. डोटासरा बोले- ग्रामीण जनता ने भाजपा को आईना दिखाया पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक अलग तरह का नैरेटिव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन पंचायत राज चुनाव में ग्रामीण जनता ने अपने वोट से भाजपा को जवाब दे दिया है. उन्होंने सीकर, धौलपुर, और सिरोही जैसे जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन इलाकों में कांग्रेस पिछले 20 साल से कमजोर रही, वहां भी लोगों ने भाजपा को नकारा है. डोटासरा ने महंगाई, बेरोजगारी, कोटा में प्रसूताओं की मौत, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए. उन्होंने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के असल मुद्दों पर काम करने के बजाय इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है. डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. जूली ने भाजपा के सेमीफाइनल वाले बयान पर कसा तंज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल बताने वाले बयान पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस हार के बाद क्या भाजपा अब फाइनल खेलने की स्थिति में है. जूली ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया है. इनमें चिरंजीवी योजना, आरजीएचएस, अंग्रेजी माध्यम स्कूल और मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं शामिल हैं. उनके मुताबिक, जनता ने इन फैसलों का जवाब अपने वोट से दिया है. AdvertisementRLP के साथ मिलकर बोर्ड बनाने की तैयारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के चुनावी प्रदर्शन और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी सवाल उठे. इस पर डोटासरा ने कहा कि इंडिया गठबंधन का साझा लक्ष्य भाजपा और एनडीए को सत्ता से दूर रखना है. जहां कांग्रेस को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, वहां गठबंधन के साथ मिलकर बोर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी. गहलोत-पायलट समेत वरिष्ठ नेता शुरू करेंगे आंदोलन कांग्रेस नेताओं ने आगे की रणनीति का भी संकेत दिया. डोटासरा ने कहा कि पंचायत चुनाव के अंतिम नतीजे आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता मिलकर सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे. फिलहाल पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की नजर जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनावों पर है. पार्टी इन पदों पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गठबंधन और दूसरे राजनीतिक समीकरणों पर काम कर रही है. वहीं कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इन चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या सत्ता के दुरुपयोग का आरोप सामने आया तो वह गांवों में भी विरोध करेगी.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 20, 2026, 20:50 ISTऔर पढ़ें

