राष्ट्रवाणी: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर बन चुके हैं. चेन्नई ने बीते मंगलवार (17 नवंबर) इस बात का एलान किया कि माही अब फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलेंगे. वह आगामी सीजन में टीम के लिए मेंटॉर की भूमिका अदा करेंगे. धोनी के आईपीएल संन्यास और मेंटॉर बनने पर तमाम पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स ने अपनी-अपनी राय दी. अब धोनी के साथी और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया. सहवाग का मानना है कि धोनी पर खिलाड़ी से ज्यादा प्रेशर मेंटॉर बनने का होगा. सहवाग ने अब धोनी पर टीम बनाने और उसके जीतने व हारने का प्रेशर होगा. इसके अलावा माही के संन्यास को लेकर वीरू ने कहा कि शायद उनके संन्यास का यही वक्त था. मीडिया से बात करते हुए सहवाग ने कहा, “जिस दिन से उन्होंने चेन्नई को ज्वाइन किया था, वह तभी से मेंटॉर हैं. वही कप्तान थे, वही टीम बनाते थे, वही ग्राउंड पर गेम चलाते थे. यह कोई नहीं बात नहीं है. जब धोनी मेंटॉर का किरदार संभालेंगे, तब उन्हें प्रेशर पता चलेगा, खेलने पर उन्हें प्रेशर नहीं पता चलता. वह टीम बनाएंगे, टीम जीते या हारेगी, तब थोड़ा प्रेशर रहेगा.” #WATCH | Mumbai, Maharashtra: Former Indian Cricketer Virender Sehwag says, “… Dhoni has been mentoring Chennai since day one, acting as captain, building the team and leading it on the field. Taking on the official role of mentor may bring a different kind of pressure. Every player’s time eventually comes, and perhaps this was the right time for Dhoni to step away from playing cricket, which is why he announced his retirement.” धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सहवाग ने कहा, “हर एक खिलाड़ी का समय होता है. शायद यह वो समय था जब उन्हें क्रिकेट से रिटायर हो जाना चाहिए था, तो उन्होंने आईपीएल से संन्यास लिया.” माही का आईपीएल करियर 278 मैचों का रहा. इन मैचों की 242 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा. माही 100 बार नाबाद लौटे हैं. उनके पास आईपीएल में सबसे ज्यादा नाबाद रहने का रिकॉर्ड दर्ज है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- युजवेंद्र चहल के 400 टी20 विकेट, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज – राष्ट्रवाणी
- खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
