राष्ट्रवाणी: ISI मार्क, फिर भी हेलमेट हो सकता है नकली? एक्सपर्ट ने बताया ऐसे करें पहचानISI मार्क देखकर न हों खुश! ऐसे करें असली और नकली हेलमेट की पहचान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक्सपर्ट से जानेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 16:04 ISTHow to Identify Fake Helmet: असली और नकली हेलमेट में अंतर कैसे पहचानें?
ISI मार्क, BIS लाइसेंस और हेलमेट की गुणवत्ता जांचने के तरीके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी सेल में तैनात एसआई कुलभूषण से जानें. Local18 पर उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी.ख़बरें फटाफट How to Identify Fake Helmet Tips: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन दिनों लोगों को यातायात के नियम के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक जा रही है. इसी के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों को असली और नकली हेलमेट कैसे पहचाने यह भी बता रही है. देशभर के मार्केट में ब्रांड के नाम पर नकली हेलमेट बनाकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है. लोग इन हेलमेट को ले लेते हैं लेकिन जब एक्सीडेंट होता है तो इस नकली हेलमेट के परखच्चे उड़ जाते हैं. साथ में ही इसे लगाने वाले को भी सिर में चोट लगती है. यह नकली हेलमेट बाइक और स्कूटी चलाने वालों के सिर को बचा नहीं पाते हैं. जबकि असली हेलमेट इतने मजबूत होते हैं कि वह आसानी से नहीं टूट सकते. ऐसे में क्या है पहचान असली और नकली हेलमेट की यही जानने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी सेल में तैनात एसआई कुलभूषण से बात की गई तो उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी. हेलमेट के पीछे छिपी होती है असली और नकली की पहचान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी सेल में तैनात एसआई कुलभूषण ने बताया कि जब भी आप हेलमेट खरीदें तो सबसे पहले उस हेलमेट के पीछे देखें क्योंकि हेलमेट के पीछे ही असली और नकली की जानकारी छिपी होती है. उन्होंने बताया कि हेलमेट के पीछे एक आईएसआई मार्क लिखा होता है. यह मार्क सिर्फ असली हेलमेट पर ही लिखा होगा ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार नकली हेलमेट पर भी आईएसआई मार्क लिख दिया जाता है. असली हेलमेट की पहचान करने के लिए सिर्फ यह मार्क ही काफी नहीं होता है. बल्कि इस मार्क के ऊपर लिखा हुआ कोड असली और नकली की सही पहचान कराता है. असल में इसी मार्क के ठीक ऊपर आईएस कोड लिखा होगा तब आप मान सकते हैं कि यह असली है. रोड सेफ्टी सेल के एसआई कुलभूषण ने यह भी बताया कि यह कोड चार नंबर का होता है. उस कोड को जरूर देखें. अगर इसी मार्क के ऊपर यह चार नंबर का कोड लिखा हुआ है तो आपका जो हेलमेट है वह असली है. ऐसे में आगे से आप जब भी अपने या अपने परिवार के लिए हेलमेट खरीदने जाएं तो यह चार नंबर का कोड जरूर देखें. इस चार नंबर के कोड की पहचान ही असली और नकली हेलमेट से होती है. अगर यह चार नंबर का कोड नहीं लिखा है तो आप उस हेलमेट को बिल्कुल भी ना खरीदें. हेलमेट की पक्की रसीद जरूर लें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी सेल के एक्सपर्ट कुलभूषण ने यह भी बताया कि आप जब भी हेलमेट खरीदें तो उसकी एक पक्की रसीद दुकानदार से जरूर लें. अगर वह रसीद देने में आनाकानी कर रहा है तो ऐसी जगह से हेलमेट बिल्कुल बिना खरीदें. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हेलमेट को बांधते समय भी अक्सर लोग गलती कर देते हैं. हेलमेट को सिर्फ सिर पर लगा लेने से ही आपकी जान नहीं बच सकती क्योंकि जब एक्सीडेंट होगा तो हेलमेट आपके सिर से निकल जाएगा इसीलिए हेलमेट को लगाकर जरूर बांध लें. बांधते समय भी कम से कम तीन उंगलियों का गैप अपने चिन्ह के पास जरूर रखें ताकि आपको गर्दन घुमाने में कोई दिक्कत ना हो. अगर आपने इस तरह से हेलमेट बांध लिया तो आपको गर्दन घुमाने में भी दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने यह भी बताया कि हेलमेट को सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि आप अपनी जान बचाने के लिए लगाएं. सड़क पर चलते वक्त इन बातों का भी रखें ख्याल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी सेल के एक्सपर्ट कुलभूषण ने यह भी बताया कि कभी भी गाड़ी शराब पीकर ना चलाएं. अगर आप गाड़ी चला रहे हैं चाहे वह दो पहिया हो या फिर चार पहिया मोबाइल का इस्तेमाल न करें. गाड़ी अपने घर से जब भी निकालें तो सबसे पहले उसके टायर में हवा है या नहीं यह भी चेक कर लें. उसकी ब्रेक की जांच कर ले. अगर आप दो व्हीलर से चल रहे हैं तो उसकी चेन ठीक है या नहीं इसकी जांच भी कर लें. चार पहिया से चलने वाले अपनी सीट बेल्ट को पीछे नहीं बल्कि आगे की ओर बांधें क्योंकि जब आप सीट बेल्ट आगे की ओर लगाएंगे तो एक्सीडेंट जब होगा तो एयर बैग आगे की सीट बेल्ट लगे होने की वजह से ही खुलेंगे वरना एयरबैग नहीं खुलेंगे. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि कभी भी येलो लाइट को जंप ना करें. येलो लाइट को जंप करने से भी आपका चालान हो जाएगा और इससे रोड एक्सीडेंट होने की भी संभावना बढ़ जाती है. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 16:04 ISTऔर पढ़ें
