राष्ट्रवाणी: अंग्रेजों को शिकारी कुत्ते देकर यूसुफ ने वापस लिया था निजाम का गुप्त दस्तावेजHyderabad: अंग्रेजों को शिकारी कुत्ते देकर वापस लिया था निजाम का गुप्त दस्तावेज, कौन थे यूसुफ उद्दीन?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 16:11 ISTHyderabad Historical Palace : हैदराबाद का यूसुफ टेकरी निजाम दौर की ऐतिहासिक और शानदार कारीगरी की मिसाल है. इसका निर्माण नवाब सैयद यूसुफ उद्दीन मोहम्मद ने 1850 से 1870 के दशक के बीच करवाया था. 19वीं सदी के अंत में जब ब्रिटिश हुकूमत ने हैदराबाद के निजाम से एक नुकसानदायक समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए थे, तब यूसुफ उद्दीन उस गुप्त दस्तावेज को वापस लाने के लिए शिमला तक गए थे. उन्होंने अंग्रेजी अफसरों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें उच्च नस्ल के शिकारी कुत्ते भेंट किए और मौका मिलते ही वह दस्तावेज हासिल कर नष्ट कर दिया.ख़बरें फटाफट हैदराबाद. नवाबों के शहर हैदराबाद के टोली चौकी इलाके की एक ऊंची चट्टान पर स्थित यूसुफ टेकरी सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं, बल्कि निजाम दौर की सूझबूझ, बहादुरी और शानदार कारीगरी की जीती-जागती मिसाल है. स्थानीय लोगों के बीच यूसुफ टेकरी के नाम से मशहूर इस ऐतिहासिक धरोहर का असली नाम यूसुफ मंजिल और जबल-उस-सलाम है. करीब 150 से 170 साल पुरानी इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 1850 से 1870 के दशक के बीच निजाम के सूबेदार नवाब सैयद यूसुफ उद्दीन मोहम्मद ने करवाया था. इतिहासकार सैयद मोहम्मद कुतुबउद्दीन बताते हैं कि इस इमारत की बनावट किसी मजबूत किले की तरह नजर आती है. नियो-गॉथिक शैली में बनी इस हवेली की सबसे बड़ी खासियत इसकी वास्तुकला और कारीगरी है. ऊंची चट्टान पर बनी होने के बावजूद इसे चूने और खास पत्थरों से इस तरह तैयार किया गया है कि भीषण गर्मी में भी इसके भीतर प्राकृतिक रूप से ठंडक बनी रहती है. उस दौर में शाही महिलाओं की निजता यानी पर्दा प्रथा का ध्यान रखते हुए इसके ऊपरी झरोखों में बारीक नक्काशीदार पत्थर की जालियां लगाई गई थीं. इन जालियों से अंदर बैठी महिलाएं बाहर का पूरा नजारा देख सकती थीं, लेकिन बाहर से कोई उन्हें नहीं देख सकता था. इसके अलावा, इमारत की रंगीन शीशे वाली खिड़कियां इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. ब्रिटिश अफसरों से वापस हासिल किया था गुप्त दस्तावेज इस इमारत को बनवाने वाले मौलवी सैयद यूसुफ उद्दीन की कहानी भी बेहद दिलचस्प और वीरता से भरी है. 19वीं सदी के अंत में जब ब्रिटिश हुकूमत ने के निजाम से एक नुकसानदायक समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए थे, तब यूसुफ उद्दीन उस गुप्त दस्तावेज को वापस लाने के लिए शिमला तक गए थे. उन्होंने अंग्रेजी अफसरों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें उच्च नस्ल के शिकारी कुत्ते भेंट किए और मौका मिलते ही वह दस्तावेज हासिल कर नष्ट कर दिया. उनकी इस बहादुरी से खुश होकर जब निजाम ने उन्हें शाही खिताब और जागीर देने की पेशकश की, तो उन्होंने खुद सम्मान लेने के बजाय अपने मुंशी रुस्तम जी को यह खिताब दिलवाया. इसके बाद उन्होंने सरकारी पद छोड़कर इस पहाड़ी पर यूसुफ मंजिल के निर्माण का काम शुरू कर दिया. 290 एकड़ में फैली थी पूरी संपत्ति शुरुआत में इस पूरी संपत्ति का क्षेत्रफल करीब 290 एकड़ में फैला हुआ था. गोलकुंडा किले और हैदराबाद शहर के बीच एक ऊंचे निगरानी केंद्र की तरह मौजूद होने के कारण बाद में इसकी अधिकांश जमीन भारतीय सेना के अधीन आ गई. आज यह ऐतिहासिक इमारत संरक्षित हेरिटेज सूची में शामिल है और शहर की समृद्ध विरासत की याद दिलाती है. About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Hyderabad,Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 19, 2026, 16:11 ISTऔर पढ़ें

