राष्ट्रवाणी: राजस्थान का पहला केबल स्टेड ब्रिज, कोटा में बना इंजीनियरिंग का अनोखा नमूनाKota Hanging Bridge: राजस्थान का पहला केबल स्टेड ब्रिज, कोटा में बना है इंजीनियरिंग का अनोखा नमूनाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 16:18 ISTKota Hanging Bridge : कोटा में चंबल नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज राजस्थान का पहला केबल स्टेड पुल है. दो सौ करोड़ से अधिक की लागत से बना यह डेढ़ किलोमीटर लंबा पुल शहर की शान और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है. इसका निर्माण वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और 2017 में पूरा हुआ. करीब 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार यह पुल उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को जोड़ता है. इंजीनियरिंग के इस अनोखे नमूने को चंबल केबल ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है.ख़बरें फटाफट कोटा. चंबल नदी पर बना कोटा का हैंगिंग ब्रिज राजस्थान का पहला केबल स्टेड डिजाइन वाला पुल है. यह सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शहर की पहचान भी बन चुका है. इसकी बनावट और खूबसूरती हर आने-जाने वाले को आकर्षित करती है. राहगीर यहां कुछ पल रुककर इसे निहारते हैं, तो कई लोग इसे मोबाइल और ड्रोन कैमरे में कैद करते हैं. प्री-वेडिंग शूट और फोटो सेशन के लिए भी यह लोगों की पसंदीदा जगह बन गया है. करीब 1.5 किलोमीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े इस ब्रिज के पायलन की ऊंचाई 125 मीटर है. इसका निर्माण वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और 2017 में पूरा हुआ. करीब 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार यह पुल उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को जोड़ता है. इंजीनियरिंग के इस अनोखे नमूने को चंबल केबल ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है. यह शहर की इंजीनियरिंग क्षमता और आधुनिक विकास की खास पहचान बन चुका है. स्थानीय लोगों की जुबानी, हैंगिंग ब्रिज की खूबसूरती कोटा निवासी पंकज बताते हैं कि हैंगिंग ब्रिज शहर की लाइफलाइन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पुल के नीचे कोई स्पान नहीं है और यह केबल के सहारे टिका हुआ है. जब इस पर से वाहन गुजरते हैं, तो हल्का कंपन महसूस होता है. ऐसा लगता है, मानो लोग किसी झूले से गुजर रहे हों. रात में रोशनी के बीच इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. उनका कहना है कि इसके वीडियो देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं. आसपास के लोगों ने क्या बताया वहीं, कोटा निवासी ईश्वर के अनुसार, हैंगिंग ब्रिज शहर के लिए एक शानदार सौगात है. लोग यहां परिवार के साथ घूमने और फोटो खिंचवाने आते हैं. वे खुद भी कई बार अपने बच्चों के साथ यहां जा चुके हैं. रात में इसकी लाइटिंग और नजारा देखने लायक होता है. दूर से देखने पर ऐसा लगता है, जैसे पुल हवा में झूल रहा हो. कोटा से गुजरने वाले यात्रियों के लिए भी हैंगिंग ब्रिज आकर्षण का केंद्र है. दिन हो या रात, यहां से गुजरते हुए लोग इसकी भव्यता को महसूस करते हैं. चंबल नदी के ऊपर केबल के सहारे टिका यह पुल कोटा की नई पहचान के रूप में उभरा है और पर्यटन के लिहाज से भी शहर की शान बढ़ा रहा है. About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Kota,RajasthanFirst Published :November 19, 2026, 16:18 ISTऔर पढ़ें

