राष्ट्रवाणी: फिल्म ‘ओम’ का पहला शो देखने पहुंचीं श्रीलीला को भीड़ ने घेरा, वीडियो वायरलफिल्म ‘ओम’ का पहला शो देखने पहुंचीं श्रीलीला को भीड़ ने घेरा, सेल्फी लेने के चक्कर में बेकाबू हुए फैंसWritten by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 20:06 ISTफिल्म ‘ओम’ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. चेन्नई के एक थियेटर में पहुंचीं श्रीलीला को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. सुरक्षाकर्मियों को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक्ट्रेस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उन्होंने फिल्म ‘ओम’ में रोजा नाम का किरदार निभाया है. फिल्में को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा.ख़बरें फटाफटश्रीलीला ने ‘ओम’ में रोजा का रोल निभाया है. (फोटो साभार: Instagram@sreeleela14)नई दिल्ली: दर्शकों से फिल्म ‘ओम’ को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसमें धनुष-ममूटी के अलावा साई पल्लवी और श्रीलीला का भी अहम रोल है. श्रीलीला ने धनुष की पत्नी रोजा का किरदार निभाया है. श्रीलीला ने चेन्नई के एक थियेटर में ‘ओम’ फिल्म का लुत्फ उठाया. एक्ट्रेस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे फैंस के साथ इंटरैक्ट करती नजर आ रही हैं. दर्शक उनकी एक झलक पाने और सेल्फी खिंचवाने के लिए होड़ करते दिख रहे हैं.नतीजतन, श्रीलीला चारों तरफ से फैंस से घिर गईं. काफी मशक्कत के बाद सिक्योरिटी ने उन्हें सिनेमाघर से बाहर निकाला. 20 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘ओम’ का पहला शो देखने पहुंचीं श्रीलीला को थिएटर में देखकर दर्शक हैरान रह गए. फिल्म खत्म होने के बाद भी फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ. जब श्रीलीला थिएटर से बाहर निकलीं, तो उनके चारों ओर भारी भीड़ जमा हो गई. कई फैंस उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करने लगे और उनके करीब पहुंचने की कोशिश की. और उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया. VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: Actor Sreeleela arrived at Kamala Theatre to watch the first-day-first-show of Dhanush starrer action thriller ‘OM’. The film is directed by Rajkumar Periasamy of ‘Amaran’ fame, was released worldwide in theatres on Friday. The film also features Malayalam superstar Mammootty, Sai Pallavi, Naseeruddin Shah and Indrans in important roles. The film has music composed by Sai Abhyankkar and has been released in Tamil, Telugu, Hindi, Malayalam and Kannada. #OM #Dhanush #Chennai (Full video available on PTI Videos – — Press Trust of India (@PTI_News) दर्शकों के साथ फिल्म देखने के अनुभव को बताया खास थिएटर के इनसाइड वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस दर्शकों का अभिवादन करती और उनके साथ कुछ पल बिताती नजर आ रही हैं. फिल्म देखने के बाद श्रीलीला ने मीडिया से बात की. उन्होंने दर्शकों के साथ फिल्म देखने के अनुभव को बेहद खूबसूरत बताया. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव था. मैं इसके लिए आभारी हूं और लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. सभी किरदारों ने फिल्म में जान डाल दी है. यह मेरी फिल्म है, इसलिए मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए. मैं चाहती हूं कि लोग खुद फिल्म देखें और अपनी राय दें.’ Sreeleela and @SaiAbhyankkar at OM fdfs @sreeleela14 #sreeleela — Sreeleela Fan Page (@Sreeleelas14) श्रीलीला के वीडियो ऑनलाइन वायरल एक्ट्रेस श्रीलीला ने दर्शकों से फिल्म देखने और अपनी खुद की राय बनाने की अपील की. थिएटर में उनके जाने के वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हो रहे हैं. फिल्म की रिलीज के दिन उनकी यह मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है. श्रीलीला ने कम वक्त में अपनी शानदार पहचान बना ली है. उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. About the AuthorSenior Sub Editorअभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 20, 2026, 20:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
