राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार को वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा की है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक मौसम बदला और तेज वर्षा शुरू हो गई। इस दौरान सब्जी बाड़ी में काम करने गए छह लोग वर्षा से बचने के लिए एक झोपड़ीनुमा घर में रुके हुए थे।

इसी दौरान तेज गर्जना के साथ झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि मृतकों में नरेश खैरवार (24), पिता रामू खैरवार, निवासी महुदा, रामभरोश पटेल (32), पिता कंश राम पटेल और तुलसी राम पटेल (51), पिता बेदराम पटेल शामिल हैं। वहीं हादसे में अंजू पटेल (26), पति रामभरोश पटेल, दुलारा बाई पटेल (46), पति तुलसी पटेल और बैशाखू (32), पिता रामू खैरवार घायल हुए हैं।

तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद महुदा गांव में शोक का माहौल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version