राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): कच्छ । डेस्क: गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में भारतीय सेना के दो जवान और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक बच्ची की उम्र महज तीन महीने थी. ये सभी लोग छुट्टियां मनाने कच्छ आए थे और धोरडो स्थित सफेद रण घूमने के बाद भुज लौट रहे थे, तभी खावड़ा हाईवे पर सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई.कच्छ जिला पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब साढ़े नौ बजे धोरडो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.कच्छ के पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा ने बताया कि दो परिवार दो अलग-अलग कारों में सवार होकर धोरडो घूमने गए थे. भुज वापस लौटते समय एक कार पहले ही अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी थी, जबकि पीछे आ रही दूसरी कार रास्ते में इस हादसे का शिकार हो गई.पुलिस ने सभी सातों मृतकों की पहचान कर ली है, जो उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे. मृतकों में 30 वर्षीय सौरभ सिंह नेगी, उनकी 31 वर्षीय पत्नी सविता, उनकी तीन महीने की बेटी सिविका, 35 वर्षीय राजेश सिंह रावत, उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, 30 वर्षीय रिंकीबेन गोसाई और उनकी चार साल की बेटी वामिका शामिल हैं. सौरभ सिंह नेगी और राजेश सिंह रावत दोनों भारतीय सेना में तैनात थे और छुट्टी लेकर कच्छ घूमने आए थे.हादसे के बाद सभी शवों को भुज के जीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उनके पैतृक निवास उत्तराखंड भेजने की व्यवस्था की गई. धोरडो पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से वे दुखी हैं. उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है. सोमवार, 23 नवम्बर 2026 सोम, 23 नव. 2026 | 12:02 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- IFFI 2026: रूसी फिल्म ‘न्यू होम’ का वर्ल्ड प्रीमियर, निर्देशक निकिता ग्रुशिन ने साझा की जेल से लौटे लोगों के संघर्ष की अनकही कहानी – राष्ट्रवाणी

