राष्ट्रवाणी: दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मर्डेका 118 मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 678.9 मीटर है। इसका …और पढ़ें मर्डेका 118 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत (एआई फोटो) यह मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है, ऊंचाई 678.9 मीटर निर्माण में 11,500 करोड़ रुपये लगे, 2023 में पूरा हुआ बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) है, जो दुबई में है। इसकी हाइट 828 मीटर है। बुर्ज खलीफा को बनाने में 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए थे, जो आज 14236 करोड़ रुपये बनते हैं।
मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है और उसे किसने और कितने खर्च में बनाया है? आइए जानते हैं। यह इमारत दुबई की ‘बुर्ज खलीफा’ (जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है) के बाद दूसरे स्थान पर आती है।
इससे पहले ‘शंघाई टावर’ दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत हुआ करता था, जो अब तीसरे स्थान पर है। मर्डेका 118 को ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने स्टूडियो फेंडर कैटसलिडिस (Fender Katsalidis) ने डिजाइन किया है। वहीं इसका स्ट्रक्चरल डिजाइन LERA Consulting Structural Engineers ने ‘रॉबर्ट बर्ड ग्रुप’ (Robert Bird Group) के सहयोग से तैयार किया था।इस प्रोजेक्ट को मलेशियाई सरकार की सरकारी एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर्मोडालन नैशनल बरहाद (Permodalan National Berhad – PNB) ने फुली फंड किया।
मर्डेका 118 को एक जॉइंट वेंचर ने बनाया था, जिसमें सैमसंग C&T कॉर्पोरेशन और UEM कंस्ट्रक्शन JV Sdn Bhd (SUJV) शामिल थे। इसे PNB मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd ने डेवलप किया और फेंडर कैट्सालिडिस और RSP आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया था। पीएनबी मर्डेका वेंचर्स Sdn Bhd के पास मर्डेका 118 की ओनरशिप है, जो कि मलेशिया की सबसे बड़ी फंड मैनेजमेंट कंपनी, पर्मोडालन नैशनल बेरहाद (पीएनबी) की फुली सब्सिडियरी कंपनी है।

