राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद में बीते 11 जुलाई की रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात छाती गांव के रहने वाले विमल देशलहरे अपनी एक्टिवा स्कूटी से मगरलोड जा रहे थे। रास्ते में मंदरौद मोड़ के पास वह कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 9 हजार रुपये नगद, वीवो मोबाइल फोन तथा एक्टिवा स्कूटी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद गठित विशेष टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में दबिश देकर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का अन्य आपराधिक मामलों से भी संबंध है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version