राष्ट्रवाणी: रायपुर। रायपुर नगर निगम ने वर्षों से बकाया कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर जोन-8 के अंतर्गत वार्ड 1, 2 और 21 में 8 व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया। वहीं कार्रवाई का असर तुरंत देखने को मिला और सीलबंदी शुरू होते ही 2 लाख रुपये से अधिक के बड़े बकायादारों ने कुल 5 लाख 24 हजार 171 रुपये की बकाया राशि का भुगतान कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश, अपर आयुक्त (राजस्व) लोकेश्वर साहू, उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा तथा जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश दुबे और शिवेंद्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में 75,237 रुपये के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी, 82,554 रुपये के बकायादार सुरेंद्र सिंह तथा 2,11,633 रुपये के बकायादार राहुल धारीवाल के व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद कर दिया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में 5,02,813 रुपये के बकायादार रामानंद अग्रवाल ने सीलबंदी की कार्रवाई शुरू होते ही 2,63,064 रुपये का आंशिक भुगतान कर दिया। वहीं 9,93,482 रुपये के बकायादार संतोषी देवी/रामनिवास के व्यवसायिक परिसर को बकाया राशि जमा नहीं करने पर सीलबंद कर दिया गया। शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 में 1,68,613 रुपये के बकायादार रजिंदर सिंह सब्बरवाल द्वारा बकाया जमा नहीं करने पर उनके व्यवसायिक परिसर की 8 दुकानों को ताला लगाकर सीलबंद किया गया। इसी वार्ड में 1,70,707 रुपये के बकायादार अनुराग विज तथा 90,984 रुपये के बकायादार तेजेंद्र सिंह ने सीलबंदी की कार्रवाई होते ही अपनी पूरी बकाया राशि का भुगतान कर दिया। दोनों ने क्रमशः 1,70,707 रुपये और 90,984 रुपये का भुगतान स्थल पर ही नगर निगम की टीम को धनादेश के माध्यम से किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version