राष्ट्रवाणी: बीजापुर। झारखंड राज्य में सक्रिय 8 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी पर कुल 49 लाख रुपये का इनाम घोषित था। झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहयोग से यह आत्मसमर्पण कराया गया। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, बीजापुर जिले में संचालित पुनर्वास और कौशल विकास कार्यक्रमों तथा पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । लंबे समय से झारखंड के विभिन्न इलाकों में सक्रिय रहे इन कैडरों ने संगठन की हिंसक और जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग, सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव और आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों को भी आत्मसमर्पण का प्रमुख कारण बताया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी कैडरों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता और पुनर्वास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग भी दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस आत्मसमर्पण में झारखंड पुलिस, करपफ और बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास निर्माण और संवेदनशील कार्यशैली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुरक्षा बलों की सक्रियता और पुनर्वास की सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर इन माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन जीने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version