राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश में अच्छी बारिश का असर अब बांधों और जलाशयों के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। राज्य के 46 बांधों में जलभराव का स्तर 85.20 प्रतिशत पहुंच गया है। इनमें 12 बड़े और 34 मध्यम बांध शामिल हैं। लगातार हो रही बारिश से जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के तीन बड़े बांध खारंग, मनियारी और कोडार पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं, दो मध्यम बिलासपुर का घोंघा और दुर्ग का खपरी बांध भी लबालब हो गया है। जलाशयों की स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग पानी की आवक और जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। 30 जून को प्रदेश के बांधों में औसत जलभराव 50.53 प्रतिशत था। 31 जुलाई तक यह बढ़कर 79.72 प्रतिशत हो गया था। अब यह आंकड़ा 85.20 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। पिछले वर्ष की समान अवधि में बांधों में 72.64 प्रतिशत जलभराव था। इस लिहाज से इस वर्ष जलभराव करीब 12.56 प्रतिशत अधिक है। बांधों में जलभराव से खरीफ फसलों की सिंचाई के साथ आगामी महीनों में पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए भी पानी की उपलब्धता बेहतर रहने की उम्मीद है। लगातार बारिश के मद्देनजर विभाग जलाशयों की स्थिति पर नजर रख रहा है और आवश्यकता के अनुसार जल प्रबंधन की तैयारी भी की जा रही है। — — — — – बांधों में 31 जुलाई और नौ अगस्त तक जलभराव की स्थिति वर्तमान जल भंडारण न केवल खरीफ फसलों के लिए बल्कि आगामी रबी सीजन की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्योगाें को भी पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। – डाॅ. जीके दास, मौसम विज्ञानी, इंदरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर
Trending
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
