राष्ट्रवाणी: भिलाईनगर। वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा कर मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जब्त की है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड मारा। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए। आरोपियों में तनय सोनी (23 वर्ष) निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32 वर्ष) निवासी राधिका नगर, रूपेन्द्र जंघेल ( 39 वर्ष) निवासी अनुभा रेसिडेंसी, जुनवानी, रितिक सोनी (26 वर्ष) निवासी राम नगर उरला दुर्ग शामिल है। इसके अलावा दिनेन्द्र कुमार सोनी (27 वर्ष) निवासी पोटिया कला, हेमंत सिन्हा, (28 वर्ष) निवासी वृंदा नगर, अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32 वर्ष) निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, आनंद कुमार (31 वर्ष) निवासी वैशाली नगर व अरुण पाण्डेय (24 वर्ष) निवासी स्मृति नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version