राष्ट्रवाणी: अल्ताफ राजा (Altaf Raja) ने 90 के दशक का सबसे सुपरहिट गाना गाया था जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी …और पढ़ें अल्ताफ के गाने की बिकी थीं करोड़ों कैसेट पांच सबसे पॉपुलर गानों की लिस्ट में है शुमार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s का दौर था। कुमार सानू, उदित नारायण, अभिजीत और सोनू निगम जैसे गायकों का राज था और इसी बीच आए अल्ताफ राजा (Altaf Raja)।
कव्वाली गायक अल्ताफ राजा ने 1997 में अपनी गायिकी शुरू की और पहले ही गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में अपनी जगह बना ली। यह नॉन-फिल्मी गाना रातोंरात छा गया। सिर्फ एक दिन में गाने की 70 लाख कॉपीज बिक गई थीं।
इस गाने ने हर बॉलीवुड गाने को पीछे कर दिया था। इस गाने को लोग बार-बार टेप पर सुनते। कॉपीज खरीदते थे।
जब भी किसी कॉन्सर्ट में अल्ताफ राजा गाना गाने आते तो उनसे यह गाना जरूर गाने की गुजारिश की जाती थी। यह गाना ‘तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे…’ (Tum to Thehre Pardesi) है। 1997 में वीनस के बैनर तले अल्ताफ राजा ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ एल्बम लेकर आए थे।
यह उनका पहला गाना था जो आते ही छा गया था। यह गाना धोखा, प्यार, जुदाई और ब्रेकअप पर था। इस गाने में खुद अल्ताफ राजा भी नजर आए थे।
गाने को अल्ताफ राजा ने जिस अंदाज में गाया, वो दिलों में बस गया। यह गीत भारत के पांच सबसे पॉपुलर गानों की लिस्ट में शुमार हो गया। उस दौर में इस गाने की कुल 2 करोड़ से ज्यादा कैसेट्स बिकी थीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ एक दिन में गाने की 70 लाख कॉपी बिक गई थीं। इसी रिकॉर्ड के चलते ये गाना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। 90s में लोग इस गाने के लिए क्रेजी हो गए थे।
आज भी यह गीत म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसता है। इस गीत को अल्ताफ राजा ने बड़ी सादगी के साथ गाया, लेकिन फिर भी दिल को छू लेता है। गाने के बोल बहुत खूबसूरत हैं।
इसे जहीर आलम ने लिखे थे। वहीं, संगीत मोहम्मद सैफी नियाजी का था।
