Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»सपा का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए के साथ हुआ: उपमुख्यमंत्री
Blog

सपा का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए के साथ हुआ: उपमुख्यमंत्री

atulpradhanBy atulpradhanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सपा का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए के साथ हुआ: उपमुख्यमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘एक्स’ हैंडल पर अपने खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को आरोप लगाया कि सपा का जन्म ही ‘मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए’ के साथ हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सोशल मीडिया हैंडल की गहन समीक्षा करने को कहा।

सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर ताजा हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री पाठक ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी का जन्म ही ‘मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए’ के साथ हुआ है और अखिलेश यादव की पूरी राजनीति का मूल यही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपने सोशल मीडिया हैंडल की गहन समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि वहां इस्तेमाल की जाने वाली भाषा शालीन, संयमित और गरिमामय हो।

समाजवादी पार्टी के ‘एक्स’ हैंडल पर पाठक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद शनिवार को लखनऊ में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक लंबी पोस्ट में ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘सपा के डीएनए में खराबी’ की बात कहने पर सपा प्रमुख उसी तरह आपे से बाहर हो गए जैसे दस साल पहले वह उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गए थे।

उन्होंने कहा, ”डीएनए में खराबी से हमारा मतलब किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि आपकी पार्टी की राजनीतिक सोच से है। डीएनए में खराबी का मतलब यह है कि आपकी पार्टी की राजनीति की बुनियाद ही जातिवाद और तुष्टीकरण पर टिकी रही है। समाजवादी पार्टी ने कभी सबका साथ-सबका विकास की बात की ही नहीं। आपकी प्राथमिकता हमेशा वोटबैंक की राजनीति रही है, नीतियों और आदर्शों से आपका दूर-दूर तक लेना-देना नहीं रहा है।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”दरअसल मुस्लिम तुष्टीकरण ही आपकी राजनीति का केन्द्रीय हिस्सा रहा है। आप किसी भी राजनीति विज्ञानी से बात कर लें। वह आपको समझाएगा कि आपकी पार्टी का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए के साथ हुआ है और आपकी पूरी की पूरी राजनीति की दाल-रोटी भी यही है।” पाठक ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए आतंकियों से जुड़े 14 मामले एक साथ वापिस लिए, ताकि सपा के ‘‘मुस्लिम तुष्टीकरण वाले डीएनए को खाद पानी मिलता रहे’’।

उन्होंने कहा ‘‘ऐसे में मैं अच्छी तरह समझा सकता हूं कि डीएनए पर सवाल उठाने से आप इतने तिलमिलाए क्यों हैं?’’ इसी मामले पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, “यद्यपि समाजवादी पार्टी से किसी आदर्श आचरण की अपेक्षा करना व्यर्थ है, ंिकतु सभ्य समाज उनके अशोभनीय एवं अभद्र वक्तव्यों को सहन नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, ”समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चाहिए कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की भली भांति समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वहां प्रयुक्त भाषा मर्यादित, संयमित और गरिमापूर्ण हो।” समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को निशाना बनाकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार देर रात कहा था कि उन्होंने अपने लोगों से आश्वासन लिया है कि ऐसा दोबारा नहीं होगा और उम्मीद है कि पाठक भी इस तरह के बयान देना बंद कर देंगे।

इस बीच, उपमुख्यमंत्री ने रविवार को अखिलेश से कहा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं को पढ़ने और जनेश्वर मिश्र के भाषणों को सुनने के लिए कहें, ताकि उनके व्यवहार में समाजवाद झलके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाक के खिलाफ रुख रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का बहिष्कार नहीं: ममता
Next Article शिरुई लिली महोत्सव से पहले मणिपुर के कई हिस्सों में बढ़ाई गई सुरक्षा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.