Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»चमोली में भारत-तिब्बत सीमा पर पहली बार सैनिकों को कानूनी मदद के लिए शिविर का आयोजन
Country

चमोली में भारत-तिब्बत सीमा पर पहली बार सैनिकों को कानूनी मदद के लिए शिविर का आयोजन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चमोली में भारत-तिब्बत सीमा पर पहली बार सैनिकों को कानूनी मदद के लिए शिविर का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले की तिब्बत से सटी सीमा पर लगभग अठारह हजार फीट की ऊंचाई पर बाराहोती दर्रे के समीप रिमखिम क्षेत्र में तैनात सैनिकों की घरेलू समस्याओं के निराकरण में चमोली का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानूनी और प्रशासनिक मदद देगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सीमांत चौकियों में तैनात इन जवानों के लिए हाल में पहली बार सीमा पर कानूनी साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां उन्होंने अपनी पारिवारिक समस्याओं और विवादों के संबंध में कानूनी परामर्श लिया।

उन्होंने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारी पहली बार अपने घरों से दूर रह रहे सीमा पर तैनात सैनिकों के पास पहुंचे। चमोली में प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज, सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शिविर में सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों से बातचीत की गई तथा इस दौरान हमारे परामर्शदाताओं ने उन्हें उनकी पारिवारिक समस्याओं और विवादों के लिए उपलब्ध कानूनी सुविधाओं की जानकारी दी।’’

उन्होंने बताया कि सीमा पर हुए इस कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने अपने पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों से संबंधित विवादों से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि संपत्ति खरीदने के बाद उससे जुड़े मामलों के लिए वे सीमा से बार—बार घर नहीं लौट पाते जिससे वे मामले लटके रहते हैं।

एक सैनिक ने बताया कि उन्होंने देहरादून में जमीन खरीदी है जिसके बाद दाखिल—खारिज से संबंधित उनका आवेदन लगभग दो साल से लंबित है । इस संबंध में सैनिक को अपनी समस्या पूरे विवरण के प्राधिकरण को भेजने की सलाह दी गयी जिससे उसके निराकरण की कार्यवाही शुरू की जा सके।

इसी प्रकार, शिविर में जम्मू-कश्मीर के एक जवान को उसके विवाह से जुड़े विवाद के निराकरण के लिए परामर्श दिया गया। प्राधिकरण ने सीमा पर तैनात जवानों को यह भी बताया कि प्राधिकरण में एक फ्रंट कार्यालय भी स्थापित किया गया है जहां नियुक्त एक रिटेनर अधिवक्ता से भी किसी समस्या के लिए विधिक परामर्श लिया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCM साय ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण: बोले – छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन
Next Article रायपुर की प्राथमिक शाला फुलवारी में युक्तियुक्तकरण का असर, बच्चों को मिल रही बेहतर शिक्षा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.