Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रोहित, कोहली ने वापसी पर किया निराश, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया
Sports

रोहित, कोहली ने वापसी पर किया निराश, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 19, 2025No Comments8 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रोहित, कोहली ने वापसी पर किया निराश, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पर्थ. विराट कोहली और रोहित शर्मा की लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कुल मिलाकर सिर्फ 22 गेंदों तक चली और उनके फीके प्रदर्शन का असर मैच के परिणाम पर भी दिखा जहां ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत पर 29 गेंद शेष रहते सात विकेट की आसान जीत दर्ज की.

भारतीय पारी के दौरान लगातार बारिश की वजह से मुकाबला 26-26 ओवर का कर दिया गया था. भारत ने संघर्ष करते हुए नौ विकेट पर 136 रन बनाये लेकिन ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस पद्धति से जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला. टीम ने 21.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड (आठ) ने शुरुआत में ही अर्शदीप सिंह की गेंद पर डीप थर्ड मैन पर र्हिषत राणा को कैच थमा दिया. इसके बाद क्रीज पर आये मैथ्यू शॉर्ट (आठ) भी बिना कोई खास योगदान दिए पवेलियन लौट गए. कप्तान और स्थानीय गेंदबाज मिशेल मार्श (नाबाद 46 रन, 52 गेंद) ने जोश फिलिप (37 रन, 29 गेंद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की आक्रामक अहम साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बनाये रखा.

अर्शदीप, मोहम्मद सिराज और र्हिषत राणा की भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों जैसा नियंत्रण नहीं दिखा पाई. इन गेंदबाजों ने मेजबान टीम को आसानी से रन बनाने के मौके दिये. मार्श ने उनकी खराब लाइन-लेंथ का फायदा उठाते हुए तीनों की गेंदों पर एक-एक छक्का जड़ा. इस दौरान सिराज की गेंद पर कवर क्षेत्र के ऊपर से लगाया गया छक्का मुख्य आकर्षण रहा.
फिलिप ने भी आक्रामक पारी खेलकर अपने कप्तान का शानदार तरीके साथ साथ दिया.

उनके आउट होने के बाद पदार्पण कर रहे मैट रेनशॉ ने नाबाद 21 रन की पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला में 1-0 की बढ.त दिला दी. भारतीय टीम अपनी पारी की शुरुआत से ही किसी तरह की लय हासिल करने में नाकाम रही. बारिश के कारण कई बार खेल रुकने से स्थिति और मुश्किल हो गयी. लोकेश राहुल (30 गेंद में 38 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज सहज नहीं दिखा.
ऑस्ट्रेलिया ने बादलों की आंख-मिचौली के बीच तेज गेंदबाजों की मददगार ऑप्टस स्टेडियम में पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ.

रोहित शर्मा (आठ रन) नए कप्तान शुभमन गिल के साथ क्रीज पर आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों जोरदार स्वागत किया, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 14 गेंद ही चली. रोहित ने मिशेल स्टार्क के खिलाफ एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव खेल अपने सुनहरे दिनों की झलक दिखाई लेकिन उनकी पारी में यह आत्मविश्वास से जड़ा गया इकलौता शॉट साबित हुआ. वह जोश हेजलवुड की अतिरिक्त उछाल वाली गेंद से सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और गेंद उनके बल्ले को छूती हुई दूसरी स्लिप में रेनशॉ के हाथों में चली गई.

कोहली का स्वागत स्टेडियम में और भी जोरदार तालियों से हुआ, लेकिन वनडे क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल यह बल्लेबाज अपनी महानता से न्याय करने में विफल रहा. वह एक बार फिर अपनी पुरानी कमजोरी का शिकार बने. स्टार्क की बाहर निकलती गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश में गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में गयी और कूपर कोनोली ने शानदार कैच पकड़ उनकी आठ गेंद की पारी को खत्म किया. कोहली पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे.

सीनियर खिलाड़ियों को अब एडिलेड और सिडनी में होने वाले अगले वनडे मुकाबलों में ठोस प्रदर्शन दिखाकर यह साबित करना होगा कि उनके पास अभी लंबा सफर तय करने का माद्दा है. अपने दिग्गज साथियों के विपरीत शुभमन गिल आत्मविश्वास से भरे नजर आए लेकिन नाथन एलिस की लेग साइड की गेंद को फ्लिक करने की एक लापरवाही में उन्होंने विकेटकीपर जोश फिलिप को कैच थमा दिया. श्रेयस अय्यर ने हेजलवुड के खिलाफ एक शानदार स्क्वायर कट के साथ बाउंड्री हासिल की, लेकिन उसी तरह अगली गेंद पर आउट भी हो गए.

भारत ने इस तरह 14वें ओवर में 45 रन पर चार विकेट गंवा दिये. अक्षर पटेल (31) और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करने की कोशिश की लेकिन मैथ्यू कुहनेमैन ने अक्षर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.
राहुल ने अपनी पारी में शानदार नियंत्रण दिखाया. उन्होंने उछाल का अच्छी तरह सामना किया. एलिस के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर उनका स्ट्रेट ड्राइव और पुल शॉट देखने लायक था.

उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और शॉर्ट के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़े. उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (10) के साथ छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़े. नीतिश कुमार रेड्डी (11 गेंद में नाबाद 19 रन) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम के स्कोर को 130 रन के पार पहुंचाया.

पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद हमने वापसी की कोशिश की: गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शुरुआती तीन झटकों के बाद वापसी करना उनकी टीम के लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने मैच में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया. भारत ने पावरप्ले के ओवरों में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के विकेट गंवाए जिससे मेहमान टीम कभी उबर नहीं पाई और बारिश से बाधित मैच में सात विकेट से हार गई.

गिल ने मैच के बाद कहा, ”जब आप पावरप्ले में तीन विकेट गंवाते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता. आप हमेशा वापसी करने की कोशिश करते हैं. इस मैच से बहुत कुछ सीखने को मिला. ” कोहली (शून्य) और शर्मा (आठ) की शानदार वापसी केवल 22 गेंद तक ही रही जिससे भारत का स्कोर नौवें ओवर में तीन विकेट पर 25 रन हो गया. लेकिन गिल ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से जीत दर्ज नहीं करने दी.

उन्होंने कहा, ”26 ओवरों में 130 रन का बचाव करते हुए हम मैच को काफी गहराई तक ले गए इसलिए हम इससे संतुष्ट हैं. ” उन्होंने कहा कि स्टेडियमों में प्रशंसकों की भारी भीड़ टीम को सीमित ओवरों के दौरे पर प्रेरित करेगी. गिल ने कहा, ”हम भाग्यशाली हैं कि हम जहां भी खेलते हैं, प्रशंसक भारी संख्या में आते हैं. उम्मीद है कि वे एडिलेड में भी हमारा उत्साहवर्धन करेंगे. ” यह 2025 में भारत की वनडे में पहली हार थी जिससे उनकी लगातार आठ जीत का सिलसिला टूट गया.

विराट आगामी मैचों में रन बनायेंगे: अर्शदीप

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने करिश्माई विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में आठ गेंदों पर शून्य पर आउट होने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस महान बल्लेबाज के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए ‘सौभाग्य’ की बात है.

अर्शदीप को लगता है कि 50 ओवरों के प्रारूप में माहिर होने के कारण कोहली इस श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में रन बनाएंगे.
अर्शदीप ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”उन्होंने भारत के लिए 300 से ज्यादा मैच खेले हैं, इसलिए उनके लिए ‘फॉर्म’ बस एक शब्द है.” उन्होंने कहा, ”वह जानते हैं कि कैसे आगे बढ.ना है. उनके साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में होना हमेशा किसी आशीर्वाद की तरह होता है. मुझे लगता है कि वह आगे चलकर इस श्रृंखला में वह ढेरो रन बनायेंगे.” कोहली के सिर्फ एक प्रारूप में खेलने के बारे में पूछे जाने पर अर्शदीप ने कहा, ”

उन्हें (कोहली) इस प्रारूप में महारत हासिल है. मुझे नहीं पता कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं. मैं उनसे उनकी सोच के बारे में पूछूंगा. इसके बारे में शायद अगले संवाददाता सम्मेलन में कुछ कहूंगा.” बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज शुभमन गिल की सीमित ओवरों की कप्तानी शैली से बिल्कुल परिचित नहीं हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह युवा कप्तान अपने पूर्वर्वितयों कोहली और रोहित शर्मा की तरह गेंदबाजों का कप्तान बनेगा.

शुरुआत में विकेट लेने से बहुत अंतर पड़ता है, भारत मजबूत वापसी करेगा: कुहनेमन

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां बारिश से बाधित पहले वनडे में की सात विकेट से जीत दर्ज लेकिन स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन का मानना है कि दौरे के पहले मैच में हार के बाद भारत जोरदार वापसी करेगा. भारत ने बार बार बारिश से बाधित मैच में नौ विकेट पर 136 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा (आठ) और विराट कोहली (शून्य) को आउट करके माहौल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष कर दिया.

ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय प्रशंसक बड़ी संख्या में उमड़े क्योंकि रोहित और कोहली इस साल मार्च के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे. यह पूछे जाने पर कि क्या यह एक बाहरी मैच जैसा लगा और क्या ऑस्ट्रेलिया ने दर्शकों को शांत कर दिया तो कुहनेमन ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ”हां, खासकर जब आप ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हैं जिसके सभी बल्लेबाज विश्व स्तरीय और खेल के दिग्गज हैं. इसलिए शुरुआत में विकेट लेना बहुत बड़ा अंतर पैदा करता है. ” हालांकि कुहनेमन ने श्रृंखला के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारत की जोरदार वापसी का समर्थन किया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविकास की नई पहल: गुड़ियापदर के ग्रामीणों ने अपने हाथों से सड़क बनाई
Next Article परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.