Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 2nd ODI: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की नजरें जीत के साथ सीरीज में वापसी पर हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है।
भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा है। श्रेयस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जांपा की गेंद पर बोल्ड हो गए। श्रेयस ने 77 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए।
रोहित आउट हुए
भारत को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित 97 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई जिसे मिचेल स्टार्क ने तोड़ा।

