नवी मुंबई. भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप मैच को रविवार को यहां बारिश के खलल के कारण 43 ओवर का कर दिया गया.
मैच अब भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा. खेलने से जुड़े संशोधित नियमों के अनुसार अब नौ ओवर का पावर प्ले होगा जबकि प्रत्येक गेंदबाज अधिकतम नौ ओवर फेंक सकता है.पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

