Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

May 9, 2026

वन अधिकार एक्ट, पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए सीएम की टास्क फोर्स गठित

May 9, 2026

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: SEBI के नए बायबैक नियमों से कंपनियों और निवेशकों को होगा फायदा – |

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत को जल्द मिलेगी एशिया कप ट्रॉफी, बीसीसीआई और नकवी विवाद सुलझाने के लिए सहमत
Sports

भारत को जल्द मिलेगी एशिया कप ट्रॉफी, बीसीसीआई और नकवी विवाद सुलझाने के लिए सहमत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत को जल्द मिलेगी एशिया कप ट्रॉफी, बीसीसीआई और नकवी विवाद सुलझाने के लिए सहमत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम को जल्द ही उसकी ट्रॉफी मिलने की संभावना है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच विवाद सुलझ गया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने कहा, बीसीसीआई और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का संकल्प लिया है।

अन्य विकल्पों पर किया जाएगा विचार
सैकिया ने आगे कहा, ‘आईसीसी बैठक से इतर नकवी के साथ अच्छी बातचीत हुई, दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘बातचीत खत्म हो गई है, अब विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।’

जल्द निकलेगा समाधान
सैकिया ने कहा, ‘मैं आईसीसी की अनौपचारिक और औपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। औपचारिक बैठक के दौरान यह एजेंडा में नहीं था, लेकिन आईसीसी ने एक वरिष्ठ आईसीसी पदाधिकारी और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में मेरी और पीसीबी प्रमुख के बीच अलग से बैठक कराई। बातचीत की प्रक्रिया शुरू करना वाकई अच्छा रहा। दोनों पक्षों ने आईसीसी बोर्ड बैठक के दौरान हुई बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से भाग लिया। सैकिया ने बताया कि जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

ट्रॉफी विवाद की जड़

विवाद की शुरुआत एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुई, जब पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने विजेता भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी देने की कोशिश की। लेकिन सूर्यकुमार ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की क्योंकि नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत में आतंकवाद को समर्थन देने में उनकी भूमिका को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इस पर नकवी ने कहा कि एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी देने का अधिकार केवल उन्हीं को है।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लिए बिना ही मजाकिया अंदाज में ‘काल्पनिक ट्रॉफी’ उठाकर अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सूर्यकुमार ने असली ट्रॉफी लेने से मना कर दिया और अपने साथियों के साथ नकली ट्रॉफी पकड़कर जश्न मनाया, जिससे पीसीबी और एसीसी प्रमुख दोनों नाराज हो गए।’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफुटपाथ कारोबार पर सख्ती: सभी ठेले और फूड वैन को लेना होगा लाइसेंस
Next Article अरनपुर विस्फोट प्रकरण में NIA की छापेमारी, सुकमा और दंतेवाड़ा के 12 ठिकाने खंगाले
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन

May 9, 2026
Sports

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026
Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CG में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

May 9, 2026

वन अधिकार एक्ट, पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए सीएम की टास्क फोर्स गठित

May 9, 2026

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: SEBI के नए बायबैक नियमों से कंपनियों और निवेशकों को होगा फायदा – |

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.