Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1710 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,000 के पार

March 24, 2026

अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

March 23, 2026

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल
International

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था।

फिदायीन हमले में 31 की मौत, 169 घायल

जहां यह धमाका हुआ है वो शिया मस्जिद है। इस धमाके में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक सुसाइड बॉम्बिंग यानी आत्मघाती हमला था। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि धमाके की प्रकृति का पता लगाना अभी जल्दबाजी होगी और फोरेंसिक टीमों को यह तय करना होगा कि यह आत्मघाती हमला था या प्लांट किया गया बम।

जान बचाकर भागने लगे लोग
धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागते दिखे। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें लोग इमाम बारगाह की जमीन पर बेसुध पड़े हैं। वहीं कुछ लोग एक दूसरे की मदद करते दिखाई दिए।

अस्पतालों में भी लगाई इमरजेंसी
सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस), और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, एक जवान की शहादत और एक घायल
Next Article IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

इस्राइल-US का ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला; ईरान के रामसर में हमले में परिवार की मौत

March 21, 2026
International

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026
International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1710 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,000 के पार

March 24, 2026

अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

March 23, 2026

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.