Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रेडियो की विश्वसनीयता व AI की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

February 13, 2026

बिलासपुर, कोरिया व सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू

February 13, 2026

टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ढाका-3 से अल्पसंख्यक हिंदू नेता गायेश्वर रॉय जीते, BNP की दो दशक बाद सत्ता में होगी वापसी
International

ढाका-3 से अल्पसंख्यक हिंदू नेता गायेश्वर रॉय जीते, BNP की दो दशक बाद सत्ता में होगी वापसी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ढाका-3 से अल्पसंख्यक हिंदू नेता गायेश्वर रॉय जीते, BNP की दो दशक बाद सत्ता में होगी वापसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका: बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आने वाले गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 संसदीय सीट पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रॉय ने 99,163 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को पराजित किया। शाहिनुर इस्लाम जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार थे। यह जीत 1971 में स्वतंत्रता के बाद ढाका से चुने गए पहले हिंदू सांसद के रूप में दर्ज की गई है।

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अहम संदेश
रॉय की जीत ऐसे समय में आई है जब देश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित हमलों और उत्पीड़न की खबरें सामने आती रही हैं। दिसंबर में कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बनी थी। भारत ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ऐसे माहौल में एक हिंदू नेता का राजधानी क्षेत्र से जीतना राजनीतिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खलना-1 में जमात का इकलौता हिंदू उम्मीदवार हारा
दूसरी ओर, जमात-ए-इस्लामी द्वारा उतारे गए इकलौते हिंदू उम्मीदवार कृष्णा नंदी को खुलना-1 सीट से हार का सामना करना पड़ा। नंदी को 70,346 वोट मिले, जबकि बीएनपी के उम्मीदवार अमीर एजाज खान ने 1,21,352 वोट हासिल कर स्पष्ट जीत दर्ज की।

बांग्लादेश चुनाव और बीएनपी का प्रदर्शन
बता दें कि बांग्लादेश में जारी सत्ता के लिए संघर्ष और घमासान के 18 महीनें के बाद हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बड़ा जनादेश मिला। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीएनपी को दो तिहाई बहुमत मिले है। वहीं जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अभी तक केवल 73 सीटें मिली हैं।

बांग्लादेश की संसद, जिसे जातीय संसद कहा जाता है, में कुल 300 सीटें हैं। इनमें से 299 सीटों पर मतदान हुआ। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी होती हैं। इसके अलावा 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का बंटवारा 300 सामान्य सीटों पर पार्टियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article4 साल की उम्र में जेल से PM की कुर्सी तक: जानिए ‘डार्क प्रिंस’ तारिक रहमान का राजनीतिक सफर और परिवार की कहानी
Next Article टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

4 साल की उम्र में जेल से PM की कुर्सी तक: जानिए ‘डार्क प्रिंस’ तारिक रहमान का राजनीतिक सफर और परिवार की कहानी

February 13, 2026
International

India-Bangladesh Relation: क्या भारत से फिर रिश्ते सुधरेंगे? जानें तारिक रहमान की प्रचंड जीत के मायने

February 13, 2026
International

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का दोहरा शतक, तारिक रहमान बनेंगे पीएम

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

रेडियो की विश्वसनीयता व AI की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

February 13, 2026

बिलासपुर, कोरिया व सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू

February 13, 2026

टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.