Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग

April 18, 2026

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख

April 18, 2026

🔴दुर्ग फैमिली कोर्ट में भर्ती पर हाईकोर्ट की मुहर, चयन प्रक्रिया को दी वैधता

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»होर्मुज पर और सख्त हुआ ईरान: जहाजों को रास्ता देने के लिए बना रहा नया नियम, मित्र देशों पर आ सकती है आंच
International

होर्मुज पर और सख्त हुआ ईरान: जहाजों को रास्ता देने के लिए बना रहा नया नियम, मित्र देशों पर आ सकती है आंच

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
होर्मुज पर और सख्त हुआ ईरान: जहाजों को रास्ता देने के लिए बना रहा नया नियम, मित्र देशों पर आ सकती है आंच
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ईरान: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने बड़ा संकेत दिया है। ईरान ने कहा है कि वह पारंपरिक ट्रांजिट शुल्क नहीं लगाएगा, लेकिन जलडमरूमध्य की सुरक्षा से जुड़े नए शुल्क ढांचे पर काम चल रहा है, जिसके तहत जहाजों की आवाजाही सख्त नियंत्रण में होगी।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने अल जजीरा से बातचीत में बताया कि तेहरान ऐसा कानून तैयार कर रहा है, जिसमें शुल्क सुरक्षा समन्वय से जुड़े होंगे, न कि सामान्य पारगमन शुल्क। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करना होगा।

किन देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी?

रेजाई ने साफ किया कि शत्रुतापूर्ण सैन्य जहाजों, खासकर अमेरिका और इस्राइल से जुड़े पोतों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं मित्र देशों के जहाजों को पूर्व समन्वय के बाद ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान इस जलमार्ग की सुरक्षा में अमेरिका की किसी भी भूमिका को पूरी तरह खारिज करता है।

कुछ व्यावसायिक जहाजों को शुल्क देकर गुजरने की अनुमति मिल सकती है

इस बीच, ईरान की समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, अधिकारी महमूद नबावियन ने संकेत दिया कि कुछ व्यावसायिक जहाजों को शुल्क देकर गुजरने की अनुमति मिल सकती है। उन्होंने जलडमरूमध्य के संभावित रूप से खुलने को लेबनान में संघर्ष विराम से जोड़कर देखा, हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इन दोनों मुद्दों के बीच किसी संबंध से इनकार किया है।

ईरान को होर्मुज पर सख्त नियंत्रण रहेगा

ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज से गुजरने वाली समुद्री गतिविधियों पर उसका सख्त नियंत्रण रहेगा और जहाजों को केवल निर्धारित मार्गों और उसकी अनुमति के तहत ही गुजरने दिया जाएगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसके नियम क्या होंगे, यह जमीनी हालात तय करेंगे, न कि सोशल मीडिया।

ट्रंप का दावा

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एरिजोना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान के साथ कोई भी समझौता तभी प्रभावी होगा, जब वह पूरी तरह अंतिम रूप ले लेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज व्यवसाय के लिए पूरी तरह खुला बताया है, लेकिन अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक समझौता पूरी तरह हस्ताक्षरित नहीं हो जाता।

ईरान ने क्या स्पष्ट किया?

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी स्पष्ट किया कि जलडमरूमध्य से शिपिंग केवल ईरान द्वारा तय मार्गों के जरिए ही संभव होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रहती है, तो तेहरान भी जवाबी कदम उठाएगा।

ईरान ने खुद को होर्मुज जलडमरूमध्य का संरक्षक बताते हुए कहा है कि वह जरूरत पड़ने पर लचीलापन दिखाएगा, लेकिन नियंत्रण पूरी तरह उसके हाथ में रहेगा। मौजूदा हालात में यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील बना हुआ है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहंसी और डर का डबल डोज: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज – |
Next Article 🔴दुर्ग फैमिली कोर्ट में भर्ती पर हाईकोर्ट की मुहर, चयन प्रक्रिया को दी वैधता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नीति पर ट्रंप के बड़े बयान, ईरान से समझौते के लिए खुद जाएंगे PAK! PM मोदी पर भी बोले

April 17, 2026
International

चेहरे पर गंभीर चोटें, एक या दोनों पैर कटने की अटकलें; मोजतबा खामेनेई की सेहत पर सामने आई बड़ी खबर

April 11, 2026
International

शांति वार्ता: मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ? US को दिया बड़ा संदेश

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग

April 18, 2026

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख

April 18, 2026

🔴दुर्ग फैमिली कोर्ट में भर्ती पर हाईकोर्ट की मुहर, चयन प्रक्रिया को दी वैधता

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.