राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज होने के बाद कांग्रेसी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से खम्हारडीह थाने में धरने पर बैठे थे। तीन बिंदुओं पर पुलिस के साथ सहमति बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। दीपक बैज ने कहा है कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के अंदर जांच कर कांग्रेस भवन पर हमला करने वाले भाजपाइयों पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज किया जाएगा। घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर दोषियों पर नए सिरे से एफआईआर दर्ज किया जाएगा। जिन कांग्रेसियों पर गैर जमानतीय धराएं लगाई गई है उसकी विवेचना कर गैर जमानतीय धराए हटाई जाएगी। बता दें कि भाजपा ने पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना देने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान उग्रता दिखाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए खम्हारडीह थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने और कांग्रेस भवन में हमला करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अपनी मांग को लेकर कांग्रेसी थाने के बाहर ही टेंट बनाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए थे। आज पुलिस के साथ मांगों पर सहमति बनने पर प्रदर्शन खत्म किया गया।
Trending
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- UPI पेमेंट पर MDR के साथ 18% जीएसटी भी! दावे में कितनी सच्चाई, क्या ₹2000 के ऊपर के भुगतान पर सच में बढ़ जाएगा बोझ? – राष्ट्रवाणी
- सोना ₹3000 और चांदी ₹6200 महंगी, अब खरीदें या नहीं? अजय केडिया बोले- गोल्ड तोड़ेगा रिकॉर्ड; सिल्वर कहां तक भागेगी? – राष्ट्रवाणी
- Varanasi के बाद महेश बाबू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एस एस राजामौली के बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझे दाऊद ने इनवाइट…’, 30 साल पुराने विवाद पर Mandakini ने तोड़ी चुप्पी, फोटो के चलते करियर बर्बाद! – राष्ट्रवाणी
- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट – राष्ट्रवाणी

