राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते 2 मई से फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे उसके ससुराल से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन यादव उर्फ राजा के खिलाफ थाना सिरगिट्टी में पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक पीड़िता का दैहिक शोषण किया। बाद में उसने दूसरी शादी कर ली और अपने वादे से मुकर गया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी 2 मई से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरभट्ठी कला स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के छज्जे पर छिपा मिला। काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- सैमसंग ‘व्यापक सुरक्षा बीमा’ के माध्यम से भारत में ग्राहकों को कैसे धोखा दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी

