राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां अस्पताल पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने की तैयारियों की समीक्षा, 17 से शुरू होंगे जनभागीदारी के कार्यक्रम – राष्ट्रवाणी
- Today’s Top News: प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में तीखी बहस, भाजयुमो नेता ने थाने में की तोड़फोड़, सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, राजधानी से नाबालिग का अपहरण और मारपीट, कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- भिलाई से राजधानी में आकर नाबालिग का अपहरण! लूट और बेरहमी से पिटाई, जबड़े में 3 जगह फ्रैक्चर, 10 युवकों पर आरोप – राष्ट्रवाणी
- CG जीएसटी Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जीएसटी की जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी – राष्ट्रवाणी
- राशन के लिए 2 किमी पहाड़ से उतरे ग्रामीण, फिर भी खाली हाथ लौटे: 3-4 दिन से दुकान के लगा रहे चक्कर, व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू

