राष्ट्रवाणी: रायपुर. राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है. मोदहापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर की मदद से वार्ड से धुआं हटाया जा रहा है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है.
Trending
- एनएमडीसी ने FY27 की दूसरी और पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया; पहली छमाही में लौह अयस्क का उत्पादन 23% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- एनबीसीसी ने प्रमुख शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के साथ छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए; कॉलेज स्ट्रीट, चाइनाटाउन को नया रूप दिया जाएगा – भारतीय पीएसयू
- SECL ने कोयला खदान चोरी पर नकेल कसने के लिए 120 CSISF कर्मियों को तैनात किया – भारतीय PSU
- गेल ने पेट्रोकेमिकल व्यवसाय के लिए जी-360+, अगली पीढ़ी के एआई-संचालित ग्राहक 360 प्लेटफॉर्म का अनावरण किया – भारतीय पीएसयू
- आईआरसीटीसी Q2 परिणाम: राजस्व 16% बढ़ा, शुद्ध लाभ 23% गिरा; रेल नीर ने भारी नुकसान की सूचना दी – भारतीय पीएसयू
- पावरग्रिड को टीबीसीबी रूट के तहत कर्नाटक इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला – भारतीय पीएसयू
- हिंदुस्तान कॉपर ने पहली छमाही के मुनाफे में 173% की वृद्धि दर्ज की; राजस्व 71% बढ़कर 2,112 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू
- जांजगीर: के कटरा जंगल में वन्यजीवों के शिकार के लिए फंदा लगाने पर दो शिकारी गिरफ्तार—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

