राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नागरिकों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेश में पंजीयन सेवाओं को अत्याधुनिक, पारदर्शी और पूरी तरह नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए सोमवार को दुर्ग में अत्याधुनिक ‘स्मार्ट पंजीयन कार्यालय’ की शुरुआत होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की पुरानी झंझट से मुक्ति मिलने का दावा किया जा रहा है। दुर्ग संभाग के नागरिकों को तकनीक-आधारित और त्वरित सेवाएं देने के लिए इस स्मार्ट कार्यालय में संपूर्ण पंजीयन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे। जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंगे के अनुसार, इस आधुनिक कार्यालय में रजिस्ट्री की संपूर्ण प्रक्रिया अब महज 15 से 20 मिनट के भीतर पूरी हो जाएगी। इस स्मार्ट कार्यालय में नागरिकों की सुविधा के लिए ई-अपाइंटमेंट, डिजिटल फोटोग्राफी, डिजिटल हस्ताक्षर, बायोमेट्रिक सत्यापन और उच्च गुणवत्ता वाली दस्तावेज स्कैनिंग जैसी हाई-टेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सबसे खास बात यह है कि पंजीकृत दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति सीधे नागरिकों के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी जाएगी। इसके अलावा, स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से कैशलेस यानी यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए किया जा सकेगा। आम जनता को सबसे बड़ी राहत ‘स्वतः नामांतरण’ की आधुनिक सुविधा से मिलेगी। भूमि पंजीयन होते ही राजस्व अभिलेखों में क्रेता का नाम स्वतः ही दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अब अलग से किसी भी प्रकार का आवेदन देने या दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे नागरिकों के समय और शारीरिक श्रम दोनों की भारी बचत होगी। कार्यालय परिसर में आम जनता के लिए वातानुकूलित और सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय, डिजिटल टोकन प्रणाली, हेल्प डेस्क, निश्शुल्क वाई-फाई, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, सीसीटीवी निगरानी और विशेष रूप से दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यहां आने वाले हर नागरिक को एक बेहतरीन और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

