राष्ट्रवाणी: रायपुर। देश के साथ प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही भारत सरकार की विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ब्योरा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने जी राम जी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा निवेश किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 551 करोड़ रुपए दिया है, इस तरह से अब तक छत्तीसगढ़ को 1593 करोड़ रुपए मिला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस वार्ता में कहा कि जी राम जी योजना लोगों की आजीविका सशक्त बनाने का काम करता है. यह योजना विकसित भारत के विजन में बड़ी भूमिका निभाएगी. इससे हर साल पंजीकृत श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा. जी राम जी योजना में 118 तरह के काम होंगे. श्रमिकों को समय पर उनकी मजदूरी की राशि मिलेगी. 450 करोड़ रुपए मनरेगा काम आ गया है, और 395 करोड़ रुपए का भुगतान भी हो चुका है. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि योजना के तहत जल सुरक्षा में 107 तरह के जल संरक्षण के काम होंगे. इसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर, आजीविका संवर्धन जैसे काम होंगे. योजना में जलवायु परिवर्तन, पशुपालन, ड्रेनेज, फॉरेस्ट फायर के उपाय के प्रावधान होंगे. उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के तहत मुख्यत: 3 अभियान होंगे, इसके पहले अभियान में मेरी बेटी, मेरा अभिमान के तहत 6524 विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय का निर्माण होगा. एक शौचालय में 4 लाख 30 हजार रुपए खर्च होगा. दूसरा अभियान, मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का निर्माण करेंगे. 549 मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा. इसमें 6 लाख रुपए खर्च होगा. 26 जनवरी 2027 तक काम होना प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोर गांव मोर पानी के तहत काम किया जाएगा. इसमें 50 हजार से ज्यादा जल संरक्षण के लिए काम हो चुके हैं. इसमें हैंडपंप चिन्हांकन कर के सैंड फिल्टर वाटर का निर्माण किया जाएगा.
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

