राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर की अदालत ने केवल नामिनी होने के आधार पर मृतक के म्यूचुअल फंड निवेश की पूरी राशि हासिल करने के प्रयास पर अंतरिम रोक लगा दी है। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी के चतुर्थ अतिरिक्त न्यायाधीश अनुप तिग्गा ने एसबीआइ म्यूचुअल फंड्स प्राइवेट लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह मृतक विश्वनाथ साक द्वारा किए गए निवेश की राशि का भुगतान अनावेदक प्रशांत साक को उत्तराधिकार प्रकरण के निराकरण या छह माह, जो भी पहले हो, तक न करे। यह मामला उत्तराधिकार दावा से संबंधित है। आवेदकगण की ओर से अधिवक्ता नारायण प्रसाद सोनी ने सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 39 नियम 1 एवं 2 के तहत अंतरिम निषेधाज्ञा का आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदकों ने अदालत को बताया कि स्व. विश्वनाथ साक ने एसबीआइ म्यूचुअल फंड्स में फोलियो नंबर 16245370 के माध्यम से राशि निवेश की थी। उनकी मृत्यु के बाद अनावेदक प्रशांत साक ने नामिनी होने का लाभ उठाते हुए पूरी निवेश राशि अकेले प्राप्त करने का प्रयास किया। आवेदकों ने आशंका जताई कि यदि म्यूचुअल फंड संस्था ने राशि का भुगतान प्रशांत साक को कर दिया, तो उत्तराधिकार विवाद के अंतिम निर्णय से पहले ही निवेश की रकम उनके हाथ से निकल जाएगी। अदालत ने दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आवेदकगण और अनावेदक क्रमांक एक प्रशांत साक, स्व. विश्वनाथ साक के भाई-बहन हैं। कोर्ट ने यह भी पाया कि मृतक ने संबंधित म्यूचुअल फंड में निवेश किया था। अदालत ने अंतरिम निषेधाज्ञा के लिए आवश्यक प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन और अपूरणीय क्षति तीनों कसौटियों पर विचार किया। कोर्ट के अनुसार निवेशित राशि पर आवेदकों का भी प्रथम दृष्टया अधिकार दिखाई देता है। अदालत ने आदेश 39 नियम 1 एवं 2 के तहत आवेदन स्वीकार करते हुए एसबीआइ म्यूचुअल फंड्स प्राइवेट लिमिटेड को भुगतान रोकने का निर्देश दिया।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

