राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के अछोटा चौक में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर और श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद करा दिया। संचालकों को विभागीय नोटिस का जवाब देने और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही NOC मिलने तक मेडिकल स्टोर संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि एक्सपायरी दवाइयों का उचित पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण और नियमानुसार निस्तारण जरूरी है। औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- एआई डेटा सेंटर बनाने के लिए क्यों काटे गए 400000 पेड़? गूगल प्रोजेक्ट पर बवाल – राष्ट्रवाणी
- प्रयागराज में बिरहा, आल्हा और कजरी जैसी लोककलाओं को बढ़ाने पर जोर, करते हैं ये काम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- करवा चौथ पर प्रेमी संग रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई पत्नी, पुलिस तक पहुंचा मामला—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- धर्म के नाम पर रोका, फिर भी तालिबान की नाक के नीचे कैसे उग रही है ‘गैरकानूनी अफीम’? – राष्ट्रवाणी
- नवंबर में 5 राशियों पर होगी लक्ष्मी कृपा, धन-वैभव में होगी बढ़ोत्तरी! जानें मासिक राशिफल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली मेट्रो 88 KM की: नई लाइन, केशोपुर-पुष्पांजलि सेक्शन से किसे होगा फायदा? – राष्ट्रवाणी
- RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में 7840 पदों पर जल्द आएंगे नोटिफिकेशन—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pankaj Jha Exclusive: ‘नोटिस’ लेकर आ रहे ‘पंचायत’ के ‘विधायक’ – राष्ट्रवाणी

