राष्ट्रवाणी: आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बुधदेव अस्त अवस्था से मुक्त होकर कन्या राशि में मजबूत स्थिति में हैं, …और पढ़ें गणेश चतुर्थी राशिफल 14 सितंबर बुधदेव की चाल से इन राशियों को मिलेगी राहत आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज सोमवार को शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह करीब सवा सात बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी और आज ही गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भी है, पूजा मुहूर्त सुबह ग्यारह बजे से दोपहर सवा एक बजे तक रहेगा।
सुबह के समय हरतालिका तीज का प्रातःकाल पूजा मुहूर्त भी है। ब्रह्म योग दोपहर पौने एक बजे तक रहेगा, इसके बाद ऐन्द्र योग शुरू होगा। चंद्रदेव आज दिनभर तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे, कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा।
नक्षत्र जरूर बदलेगा, चित्रा नक्षत्र दोपहर पौने दो बजे तक रहेगा फिर स्वाती नक्षत्र शुरू होगा। सबसे बड़ी खबर यह है कि बुधदेव अब कमजोर प्रभाव यानी अस्त अवस्था से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं और कन्या राशि में स्वराशि में मजबूत स्थिति में हैं। बुधदेव के मुक्त होने की खबर आज हर राशि के लिए राहत लेकर आई है, संचार, बुद्धि और फैसलों में आज स्पष्टता महसूस होगी।
तुला और कन्या राशि इस समय अपनी-अपनी राशि में मजबूत ग्रहों की वजह से खास फायदे की स्थिति में हैं। कर्क, धनु और मीन राशि पर गुरुदेव की उच्च दृष्टि का असर जारी है, इन्हें भाग्य का सहारा मिलता रहेगा। मिथुन और वृश्चिक राशि को मंगलदेव के कमजोर होने की वजह से आज संभलकर चलना होगा।
गणेश चतुर्थी और सोमवार का यह संयोग आज शिवजी और गणपति बाप्पा दोनों की कृपा लेकर आ रहा है, बाकी सभी राशियों के लिए भी पूजा-पाठ आज खास फलदायी रहेगा। पॉजिटिव: आज बातचीत में क्लैरिटी रहेगी, इसलिए ऑफिस की कोई अटकी हुई डील बेझिझक फाइनल कर सकते हैं। नेगेटिव: गुस्सा जल्दी आ सकता है, इसलिए किसी सहकर्मी की बात पर तुरंत जवाब देने की बजाय पहले गहरी सांस ले लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर से मन की कोई बात आज खुलकर कह दीजिए, इससे रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति: किसी दोस्त के साथ पैसों का लेनदेन हो रहा हो तो शर्तें लिखित में रखें, वरना बाद में उलझन हो सकती है। स्वास्थ्य: दिनभर भागदौड़ रहेगी, इसलिए हर घंटे एक गिलास पानी पीने की आदत आज बना लीजिए।
करियर और कारोबार: टीम के साथ मिलकर किया गया कोई प्रोजेक्ट आज तारीफ बटोर सकता है, इसलिए सहयोग से पीछे न हटें। उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, शिवजी को जल भी चढ़ाएं। पॉजिटिव: घर की सफाई या अलमारी ठीक करने जैसा कोई काम आज आसानी से निपट जाएगा, मन हल्का महसूस होगा।
नेगेटिव: ऑफिस में एक साथ कई काम आ सकते हैं, घबराने की बजाय आज एक लिस्ट बनाकर एक-एक करके निपटाएं। आर्थिक स्थिति: कोई पेंडिंग बिल जैसे मोबाइल बिल आज निपटा दें, इससे बाद में परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य: सुबह दस मिनट खुली हवा में टहलना आज पूरे दिन ताजगी बनाए रखेगा।
करियर और कारोबार: कोई पुराना पेंडिंग टास्क आज ध्यान से पूरा कर दें, बॉस की नजर में यह मेहनत जरूर आएगी। उपाय: आज शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। पॉजिटिव: किसी मीटिंग या ग्रुप डिस्कशन में आज आपकी बात सबसे अलग और असरदार लग सकती है।
नेगेटिव: कोई अहम फैसला आज लेने की बजाय एक दिन और रुककर सोच लें, जल्दबाजी में बेचैनी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति: सेल में कोई महंगी चीज देखकर तुरंत कार्ड स्वाइप करने की बजाय आज एक दिन रुक जाएं। स्वास्थ्य: रात को फोन स्क्रॉल करने की जगह आज जल्दी लाइट बंद कर दें, नींद पूरी होने से थकान नहीं रहेगी।
करियर और कारोबार: कोई प्रोजेक्ट आज पूरा न भी हो तो निराश न हों, मेहनत का फल थोड़ी देर से जरूर मिलेगा। उपाय: आज गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
पॉजिटिव: घर के किसी जरूरी फैसले पर आज बात करेंगे तो आत्मविश्वास से अपनी बात रख पाएंगे। नेगेटिव: कोई नई चीज खरीदने से पहले आज एक बार उसकी जरूरत के बारे में सोच लें, बिना सोचे खर्च से बचें। प्रेम और पारिवारिक संबंध: शाम को परिवार के साथ बैठकर बातें करना आज मन को खास सुकून देगा।
आर्थिक स्थिति: कोई पुराना अटका हुआ भुगतान आज मिल सकता है, इससे राहत महसूस होगी। स्वास्थ्य: मौसम बदलने से गला खराब हो सकता है, ठंडी चीजों से दूरी बनाकर रखें। करियर और कारोबार: दफ्तर का कोई पुराना उलझा हुआ काम आज आसानी से सुलझ सकता है।
उपाय: आज शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें। पॉजिटिव: किसी ग्रुप या मीटिंग में आज आपकी राय को खास तवज्जो मिल सकती है, आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। नेगेटिव: सिर्फ दिखावे के लिए आज कोई महंगी चीज खरीदने से बचें, बाद में पछतावा हो सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: परिवार के साथ कोई छोटी सी बात शेयर करना भी आज घर का माहौल खुशनुमा बना देगा। आर्थिक स्थिति: कोई पुरानी आर्थिक उलझन आज सुलझ सकती है, हिसाब-किताब साफ होने लगेगा। स्वास्थ्य: आंखों में थकान महसूस हो तो बीच-बीच में कुछ देर आंखें बंद करके आराम कर लें।
करियर और कारोबार: गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा-पाठ आज खास फल देगा, कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गणपति की आराधना करें। पॉजिटिव: कोई उलझा हुआ मुद्दा आज आसानी से समझ आ जाएगा, बोलने और सोचने दोनों में मजबूती महसूस होगी।
नेगेटिव: कोई काम आज देर से पूरा हो तो परेशान न हों, संघर्ष जैसा महसूस होना बस अस्थायी है। प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में कोई खुशखबरी शेयर होने से आज माहौल और भी अच्छा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति: भुगतान से जुड़ा कोई कागज आज बिना पूरा पढ़े साइन न करें, बाकी धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं।
स्वास्थ्य: लगातार बैठे रहने से पैरों में दर्द हो सकता है, हर घंटे उठकर थोड़ा टहल लें। करियर और कारोबार: किसी पुराने संपर्क से आज नया मौका मिल सकता है, लाभ के रास्ते खुलेंगे। उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6 यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य। पॉजिटिव: किसी पार्टी या मीटिंग में आज आप आसानी से सबका ध्यान खींच सकते हैं, आकर्षण अपने चरम पर रहेगा। नेगेटिव: सबको खुश रखने के चक्कर में आज अपनी पसंद बताने से न झिझकें, अपनी बात जरूर रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ आज एक छोटी सी डेट या शांति से बातचीत दिन को खास बना देगी। आर्थिक स्थिति: शॉपिंग या ट्रीट पर आज खर्च हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए ही आगे बढ़ें। स्वास्थ्य: दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीने का लक्ष्य आज रखें, स्किन और एनर्जी दोनों बेहतर रहेंगी।
करियर और कारोबार: कोई नया कोलैबोरेशन आज फाइनल हो सकता है, कॉन्फिडेंस से बात रखें। उपाय: आज शिवजी और पार्वती जी की पूजा करें। पॉजिटिव: महीनों से पेंडिंग कोई फाइल या टास्क आज आगे बढ़ सकता है, राहत महसूस होगी।
नेगेटिव: किसी की बात का गलत मतलब निकालने से पहले आज सीधे पूछ लें, शक बड़ी गलतफहमी बन सकता है। प्रेम और पारिवारिक संबंध: भीड़भाड़ से दूर कहीं शांति से बैठकर पार्टनर से बात करना आज रिश्ता गहरा करेगा। आर्थिक स्थिति: सैलरी या सेविंग की डिटेल आज किसी को बताने से बचें, पैसों की बात प्राइवेट रखें।
स्वास्थ्य: सोने से आधा घंटा पहले आज फोन साइड में रख दें, इससे नींद की क्वालिटी बेहतर होगी। करियर और कारोबार: ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर आज अपने टारगेट पर फोकस करें, यही फायदेमंद रहेगा। पॉजिटिव: कोई पुराना दोस्त आज अचानक कॉल या मैसेज कर सकता है, मूड हल्का और खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव: वीकेंड ट्रिप या घूमने का प्लान बनाते वक्त आज बजट पहले तय कर लें, वरना खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति: कोई नई स्कीम या मौका सामने आए तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ें। स्वास्थ्य: स्ट्रीट फूड की जगह आज घर का खाना चुनें, पेट से जुड़ी दिक्कत से बचाव होगा।
उपाय: आज गणपति बाप्पा को दूर्वा अर्पित करें। पॉजिटिव: कोई पुराना प्रोजेक्ट आज सराहा जा सकता है, मेहनत का फल दिखना शुरू होगा। नेगेटिव: किसी को पैसे उधार देने जैसा बड़ा फैसला आज जल्दबाजी में न लें, एक बार सोच लें।
आर्थिक स्थिति: जरूरी बिल पहले चुकाएं फिर बाकी खर्चों पर सोचें, बड़ा खर्च आज टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य: लगातार बैठे रहने की बजाय आज हर घंटे उठकर थोड़ा टहल लें, जोड़ों को आराम मिलेगा। करियर और कारोबार: कोई जिम्मेदारी वाला काम आज आपको सौंपा जा सकता है, भरोसेमंद छवि फिर काम आएगी।
पॉजिटिव: कोई नया शौक या हॉबी आज शुरू करने का मन बनेगा, नई एनर्जी महसूस होगी। नेगेटिव: किसी चमकदार ऑफर के पीछे आज बिना सोचे न भागें, हर आइडिया पर पैसा लगाने से पहले सोच लें। प्रेम और पारिवारिक संबंध: खुलकर बात करना आज जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमी दूर कर सकता है।
आर्थिक स्थिति: किसी खर्च को लेकर असहमति हो तो आज गुस्से में जवाब देने की बजाय शांति से बात करें। स्वास्थ्य: हर आधे घंटे में स्क्रीन से नजर हटाकर आज आंखों को थोड़ा आराम दें। करियर और कारोबार: ऑफिस में कोई नया कॉन्सेप्ट आज आसान भाषा में समझाएं, टीम का साथ मिलेगा।
पॉजिटिव: कोई क्रिएटिव काम जैसे पेंटिंग या लिखने जैसा कोई पुराना शौक आज फिर से शुरू करने का मन बन सकता है। नेगेटिव: किसी काम में देरी होने पर आज हार मानने की बजाय कोशिश जारी रखें, भाग्य साथ जरूर देगा। प्रेम और पारिवारिक संबंध: किसी छोटी बात पर शिकायत करने की बजाय आज समझदारी से बात करें, भरोसा बना रहेगा।
आर्थिक स्थिति: आज से एक छोटी सी डेली सेविंग शुरू करना आगे चलकर फायदा देगा। स्वास्थ्य: मन पसंद गाना सुनना या कोई अच्छा शो देखना आज मन को हल्का कर देगा। करियर और कारोबार: किसी पुरानी गलती को आज सुधारने का मौका मिल सकता है, इसे गंवाएं नहीं।
उपाय: ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

