राष्ट्रवाणी: Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च हुआ। 7,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है।
यह एआई प्लस कंपनी की Nova 2 सीरीज का दूसरा फोन है, जिसे 7,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में लाया गया है। इस फोन में 6.78-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
Ai+ Nova 2 Power 5G को भारत में 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन ग्लोडन ब्लू फ्यूजन, ब्लू फ्यूजन, ओसियन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600-पिक्सल और ब्राइटनेस 450 निट्स तक की है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।
Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित nxtQ OS पर रन करता है, जिसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Ai+ Nova 2 Power 5G में 48-मेगापिक्सल Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। रियर पैनल में कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है।
फोन का रियर कैमरा 2K रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करता है। फ्रंट की बात करें तो 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को 7,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुआल सिम, 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, BeiDou, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।

